Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार (13 जून, 2025) को जारी कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट बढ़कर 1,06,167 रुपये प्रति किलो हो गया। आज शनिवार (14 जून, 2025) को मार्केट बंद रहने की वजह से ताजा कीमतें जारी नहीं की जाएंगी। इसलिए तब तक यही रेट मान्य होंगे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 98661 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 90737 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 74294 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। वहीं 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 57949 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान हैं। इसमें कोई GST शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम होगी बारिश, अचानक बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD का पूर्वानुमान