Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। शुक्रवार (13 जून 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 1,06,167 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण नई कीमतें जारी नहीं की गई हैं। इसलिए सोमवार को नई दर जारी होने तक ये दरें मान्य रहेंगी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,661 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 90,737 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 74,294 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57,949 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले तो आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA की ओर से जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक जैसे होते हैं। इसमें कोई जीएसटी शामिल नहीं होता है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।