Inkhabar
  • होम
  • व्यापार
  • Lamborghini India: करोड़ों की लग्जरी कारें, दुनिया में बूढ़े, भारत में बने जवान खरीदार

Lamborghini India: करोड़ों की लग्जरी कारें, दुनिया में बूढ़े, भारत में बने जवान खरीदार

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी ने इस हफ्ते भारत में अपनी नई कार 'लेम्बोर्गिनी उरुस एसई' लॉन्च की है। यह लॉन्चिंग ऐसे समय

Lamborghini Luxury cars sales high young buyers made in India
inkhbar News
  • Last Updated: August 10, 2024 17:11:14 IST

नई दिल्ली: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी ने इस हफ्ते भारत में अपनी नई कार ‘लेम्बोर्गिनी उरुस एसई’ लॉन्च की है। यह लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है जब भारत में महंगी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

पिछले साल बना रिकॉर्ड

लेम्बोर्गिनी की भारतीय बाजार में बिक्री पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी है। 2023 में, कंपनी ने भारत में 103 कारें बेचीं, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पहला साल था जब कंपनी ने 100 से ज्यादा कारें एक ही साल में बेचीं। 2022 में, इसने 92 कारें बेची थीं।

जवानों की पसंद बनी लेम्बोर्गिनी

एक दिलचस्प जानकारी के अनुसार, भारत में लेम्बोर्गिनी की कारें खासतौर पर जवानों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। जबकि दुनिया भर में इसके खरीदारों की उम्र 50 साल के आसपास होती है, भारत में औसत उम्र 40 साल से भी कम हो गई है। भारत में लेम्बोर्गिनी के सबसे कम उम्र के खरीदार हैं।

कंपनी मालिकों की पसंद

2023 में बेची गई 103 कारों में से सबसे ज्यादा 46% कारें कंपनी के मालिकों ने खरीदीं। इसके बाद 37% कारें प्रबंध निदेशकों ने और 9% कारें सीईओ द्वारा खरीदी गईं। इसके अलावा, खेल और मनोरंजन क्षेत्र के लोग भी लेम्बोर्गिनी के खरीदार रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: Delegate Payment: एक ही बैंक अकाउंट से पूरा परिवार करेगा यूपीआई पेमेंट, जानिए कैसे