Inkhabar
  • होम
  • व्यापार
  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का ऐलान, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें दाम

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों का ऐलान, टंकी फुल कराने से पहले यहां चेक करें दाम

Petrol Diesel Price Today:शुक्रवार (13 जून 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आखिरी बार […]

Petrol Diesel Price Today
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2025 07:52:58 IST

Petrol Diesel Price Today:शुक्रवार (13 जून 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती मार्च 2024 में की गई थी, जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए ऐसा फैसला लिया था।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                             पेट्रोल                     डीजल
  • दिल्ली                          94.72                      87.62
  • मुंबई                           103.44                    89.97
  • कोलकाता                  103.94                      90.76
  • चेन्नई                         100.85                    92.44
  • बेंगलुरु                     102.86                     89.02
  • लखनऊ                   94.65                       87.76
  • नोएडा                     94.87                       88.01
  • गुरुग्राम                   95.19                      88.05
  • चंडीगढ़                   94.24                     82.40
  • पटना                      105.18                   92.04

कौन तय करता है कीमत?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आप RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

एयर इंडिया के एक और विमान में गड़बड़ी, नई दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में 2 घंटे से फंसे यात्री, गर्मी से हुआ हाल बेहाल

एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, गुजरात BJP चीफ ने जताया शोक, कही ये बात

Ahmedabad Plane Crash : ‘चारों ओर लाशें ही लाशें, मैं डर गया…’ विश्वाश कुमार रमेश ने दी मौत को मात, बताया आखिर कैसे बचाई खुद की जान?