Inkhabar
  • होम
  • व्यापार
  • Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को कीमतों में कोई राहत नहीं मिल रही है। शनिवार (14 जून, 2025) के लिए तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों का […]

Petrol Diesel Price Today (पेट्रोल-डीजल की कीमत)
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2025 08:25:14 IST

Petrol Diesel Price Today: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों को कीमतों में कोई राहत नहीं मिल रही है। शनिवार (14 जून, 2025) के लिए तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों का ऐलान कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार मार्च, 2024 में कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया था, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। तब से लेकर अबतक लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                    पेट्रोल                डीजल
  • दिल्ली                 94.72             87.62
  • मुंबई                   103.44            89.97
  • कोलकाता           103.94            90.76
  • चेन्नई                 100.85            92.44
  • बेंगलुरु                102.86           89.02
  • लखनऊ               94.65             87.76
  • नोएडा                  94.87            88.01
  • गुरुग्राम                95.19            88.05
  • चंडीगढ़                94.24           82.40
  • पटना                   105.18         92.04

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती हैं। आप घर बैठे भी तेल की कीमत चेक कर सकते हैं।आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

Gold Silver Price Today: सोना पहुंचा 1 लाख के करीब तो आसमान छू रही चांदी की कीमत, खरीदारी से पहले यहां जानें ताजा रेट

Aaj Ka Mausam: आसमान से आग बरसने के बाद अब रहमत बनकर गिरेगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ऐसी खुशखबरी, खिल उठेंगे मुरझाए हुए चेहरे