Petrol Diesel Price Today: इजरायल-ईरान जंग की वजह से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि बताया जा रहा है। हाल ही में ब्रेंट क्रूड फिर से 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई का रेट भी बढ़कर 74.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।
कौन तय करता है कीमत?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, तेल विपणन कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं, जो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में होने वाले बदलावों को दर्शाती हैं। ये नियमित अपडेट पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं और उपभोक्ताओं को सबसे सटीक और वर्तमान ईंधन मूल्य स्थिति प्रदान करते हैं।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- शहर पेट्रोल डीजल
- नई दिल्ली 94.72 87.62
- मुंबई 104.21 92.15
- कोलकाता 103.94 90.76
- चेन्नई 100.75 92.34
- अहमदाबाद 94.49 90.17
- बेंगलुरु 102.92 89.02
- हैदराबाद 107.46 95.70
- जयपुर 104.72 90.21
- लखनऊ 94.69 87.80
- पुणे 104.04 90.57
- चंडीगढ़ 94.30 82.45
- इंदौर 106.48 91.88
- पटना 105.58 93.80
- सूरत 95.00 89.00
- नासिक 95.50 89.50
घर बैठे ऐसे जानें कीमत
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।