Inkhabar
  • होम
  • व्यापार
  • Petrol Diesel Price Today: इजरायल-ईरान जंग का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या पड़ा असर, भारत के प्रमुख शहरों में क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price Today: इजरायल-ईरान जंग का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या पड़ा असर, भारत के प्रमुख शहरों में क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price Today: इजरायल-ईरान जंग की वजह से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि बताया जा रहा है। हाल ही में ब्रेंट क्रूड फिर से 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई का रेट […]

Petrol Diesel Price Today (पेट्रोल-डीजल की कीमत)
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2025 09:07:29 IST

Petrol Diesel Price Today: इजरायल-ईरान जंग की वजह से दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि बताया जा रहा है। हाल ही में ब्रेंट क्रूड फिर से 76 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई का रेट भी बढ़कर 74.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार (22 जून, 2025) को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के रेट में मामूली कटौती की है। इससे यूपी और बिहार जैसे राज्यों में लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े महानगरों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                       पेट्रोल                   डीजल 
  • दिल्ली                     94.76                  87.66 
  • मुंबई                       104.91               92.13 
  • कोलकाता              103.93                90.74
  • चेन्नई                      100.73                92.32
  • बेंगलुरु                   102.92               89.02 
  • गुरुग्राम                  94.80                87.65 
  • नोएडा                    95.05                 88.19 
  • जयपुर                  104.72                 90.21
  • लखनऊ                94.61                   87.71 
  • पटना                    105.23                  91.49 

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में हो रही मानसून की बारिश, दिल्ली-एनसीआर को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

अमेरिका के हमले के बाद पूरी तरह से खत्म हो गया करोड़ों मुसलमानों का ये सपना, तबाही का मंजर देख छाती पीटने लगे ईरान के सुप्रीम लीडर