Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • इश्क में 2 मासूम बच्चे बन रहे थे रोड़ा, महिला ने तकिये से दम घोंटकर कर मार डाला

इश्क में 2 मासूम बच्चे बन रहे थे रोड़ा, महिला ने तकिये से दम घोंटकर कर मार डाला

नई दिल्ली: एक मां बेंगलुरु के निवासी अपने पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ प्रेमी संग रामनगर भाग आई। महिला ने बच्चों को अपने नाजायज रिश्ते में बाधा समझकर तकिये से दम घोंटकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को मां को कुल के लिए कलंक बताया है। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2024 14:35:46 IST

नई दिल्ली: एक मां बेंगलुरु के निवासी अपने पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ प्रेमी संग रामनगर भाग आई। महिला ने बच्चों को अपने नाजायज रिश्ते में बाधा समझकर तकिये से दम घोंटकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना को मां को कुल के लिए कलंक बताया है।

नाजायज़ रिश्ते में बाधा

जानकारी के मुताबिक आरोपी मां ने अपने ही दोनों बच्चों की अपने प्रेमी के साथ मिलकर जान ले ली। महिला ने इस मामले में बताया कि उसके नाजायज़ रिश्ते में ये बच्चे बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने यह कदम उठाया। आरोपी महिला की पहचान 24 वर्षीय स्वीटी के नाम से हुई है। मृतक बच्चों की पहचान (2) वर्षीय कबीला और (11) वर्षीय कबीलन नाम से हुई है। बच्चों की जान लेकर मां ने उन्हें रामनगर के श्मशान में दफना दिया। बता दें कि महिला मूल रूप से बेंगलुरु के एके कॉलोनी की निवासी है।

इस वजह से की हत्या

प्रेमी के मोह में पड़कर महिला (27) वर्षीय प्रेमी ग्रेगरी फ्रांसिस के साथ किराये के मकान में रामनगर के मंजूनाथ नगर में आकर रहने लगी। ग्रेगरी फ्रांसिस महिला के बच्चों को जरा भी प्यार नहीं करता था और वह उन पर अत्याचार करने लगा। महिला को लगा की अगर हालात ऐसे ही रहे तो उनके नाजायज़ रिश्ते का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इस कारण दोनों ने मिलकर पहले बड़े बच्चे का दम घोटकर बेरहमी से हत्या की और रामनगर के श्मशान में उसे दफना दिया। महिला के 2 साल के बच्चा के रोने और जिद करने की वजह से उनके रिश्ते में बाधा आने लगी तो दोनों ने मिलकर दूसरे बच्चे को भी तकिये से दम घोंटकर मार दिया।

कर्मचारियों को शक हुआ

बच्चे की हत्या करने के बाद दोनों श्मशान में बीमारी से मरने का बहाना बनाकर उसे दफनाने लगे। दो बच्चों की मौत 15 दिनों के अंतराल में और एक ही माता-पिता द्वारा बच्चों को दफनाने की बात को लेकर श्मशान के कर्मचारियों को उनपर शक हुआ। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आईजूर पुलिस थाने में श्मशान के चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बच्चों की मौत की वजह बीमारी बताई। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी महिला ने सच कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बच्चों की हत्या की है।

Also read…

विराट से तुलना पर बाबर ने कह डाली ये बात, सुनकर हो जाएंगे हैरान

युद्ध में मरते समय दुर्योधन ने श्रीकृष्ण को क्यों दिखाई थी तीन उंगलियां, जानिए क्या है इसका का रहस्य