नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 8 दोस्त शिकार के लिए जंगल गए थे, लेकिन जंगल पहुंचने के बाद दो दोस्त अलग हो गए। इसके बाद जंगली सुअर समझकर एक शिकारी ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दीं। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, फिर शिकारियों ने मृतक के शव को जंगल की झाड़ियों में ही छुपा दिया।
जानकारी के अनुसार ये घटना 28 जनवरी की है, जब शिकार के लिए गए ग्रामीणों के एक ग्रुप ने अपने ही साथियों को जंगली सूअर समझकर गोली मार दी। दरअसल पालघर में एक गांव से 8 दोस्तों का एक ग्रुप मनोर में बोरशेती वन क्षेत्र में शिकार करने गया था। जब वह जंगल में शिकार के लिए पहुंचे तो उनमें से कुछ लोग अलग हो गए। इसके बाद शिकार के लिए गए ग्रामीणों के एक ग्रुप ने अपने ही साथियों को जंगली सूअर समझकर गोली मार दी। इस मामले को लेकर पालघर के SDPO अभिजीत धाराशिवकर का कहना है कि- गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिन्हें उनके साथी शिकारियों ने गोली मार दी।
SDPO ने आगे कहा कि- शिकारियों में से एक ने उन्हें जंगली सूअर समझकर गोली चला दी, जिससे दो दोस्त घायल हो गए. दोनों दोस्तों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत के बाद घबराहट में शिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और मृतक शख्स का शव घसीटकर झाड़ियों में ले गए और छिपा दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच की और मामले में शामिल होने के शक में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिया। पुलिस बुधवार को मृतक का शव बरामद किया, जो जंगल में बुरी तरह से सड़ चुका था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद इस घटना में घायल ग्रामीण ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और उसके शव का भी ग्रामीणों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Also Read…