Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • पुलिस की गिरफ्त में आया बिहार का करोड़पति चोर, चोरियां करके खड़ी की इतनी संपत्ति, जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस की गिरफ्त में आया बिहार का करोड़पति चोर, चोरियां करके खड़ी की इतनी संपत्ति, जानकर रह जाएंगे हैरान

बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस के हाथ एक अनोखा चोर लगा है। बताया जा रहा है कि यह चोर शहर में 2012 से लगातार कई चोरियों को अंजाम दे चुका है।

millionaire thief
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2025 10:12:04 IST

नई दिल्ली: बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस के हाथ एक अनोखा चोर लगा है। बताया जा रहा है कि यह चोर शहर में 2012 से लगातार कई चोरियों को अंजाम दे चुका है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि चोर ने चोरियां करके करोड़ों की संपत्ति बनाई है जिससे उसका नाम लंगड़ा करोड़पति पड़ गया। चोर के कारनामें सुन कर पुलिस भी हैरान रह गई है।

आभूषण की चोरी की

जानकारी के अनुसार इस चोर की पहचान दिनेश उर्फ लंगड़ा नाम के चोर के नाम से हुई है। पुलिस ने सोमवार के दिन चोर को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार किया, जब वह गश्त पर थी। एक दिन पहले आरोपी चोर ने राजधानी के एसके पुरी थाना क्षेत्र में एक घर में चोरी की थी। इस घर में दिनेश उर्फ लंगड़ा नाम के चोर ने लाखों के सोना-चांदी के आभूषण की चोरी की थी। चोरी को अंजान देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के अंदर ही उसे पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने लाखों के आभूषण बरामद किए हैं।

करोड़ों की संपत्ति बनाई

पुलिस के अनुसार यह चोर इतना शातिर है कि-जब वह गहनों को चोरी करता था तो उन्हें छिपाने के लिए कचरे के ढेर में फेंक देता था। चोर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया तो पता चला कि दिनेश उर्फ लंगड़ा नाम का यह चोर राजधानी के अलग-अलग इलाकों जैसे चित्रगुप्त नगर, कंकड़बाग, एसके पुरी, शास्त्री नगर और पाटलिपुत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस का कहना है कि-साल 2012 में दिनेश ने चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू किया था। उसके चोरी करके इतनी संपत्ति बनाई, जिससे उसे करोड़पति चोर भी कहा जाने लगा।

अकेले बनाता था योजना

पुलिस का कहना है कि-अब पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस उशके खिलाफ अब तक की गई चोरी की घटना को अंजाम देने के पूरे इतिहास को खंगाल रही है। इसके साथ-साथ उसके द्वारा चोरी से अर्जित की गई अकूत संपत्ति को भी जप्त करने की योजना भी बनाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि दिनेश उर्फ लंगड़ा इतना शातिर है कि वह अकेले ही सारी वारदातों को अंजाम देता था।

Also Read…

मंगल के शनि नक्षत्र में प्रवेश से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, सफलता चूमेगी कदम, धन से भर जाएगी झोली

Tags