Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • औरत के वेश में घूंघट निकाले बस में बैठा शातिर, शोर मचाने पर हुआ हैरान करने वाला खुलासा

औरत के वेश में घूंघट निकाले बस में बैठा शातिर, शोर मचाने पर हुआ हैरान करने वाला खुलासा

ओडिशा: आपने ऐसे कई मामले देखे होंगे जहां लोग कुछ ऐसा जुर्म करते हैं, जिसके बाद उनको काफी कड़ी सजा का पात्र बनना पड़ता है। कई लोग अपने बड़े-बड़े जुर्म को छिपाने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं जो कभी-कभी काफी हैरान कर देने वाला होता है। एक मामला ऐसा ही सामने आया है […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 2, 2024 09:23:59 IST

ओडिशा: आपने ऐसे कई मामले देखे होंगे जहां लोग कुछ ऐसा जुर्म करते हैं, जिसके बाद उनको काफी कड़ी सजा का पात्र बनना पड़ता है। कई लोग अपने बड़े-बड़े जुर्म को छिपाने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं जो कभी-कभी काफी हैरान कर देने वाला होता है। एक मामला ऐसा ही सामने आया है जहां एक शख्स ने कुछ ऐसा किया है अपने जुर्म से बचने के लिए जो आपको काफी हैरान कर देगा। दरअसल शख्स औरत का वेश धारण कर घूंघट निकाले बस में बैठा फिर एक महिला के शोर मचाने पर कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप दंग हो जाएंगे।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक ओडिशा पुलिस ने सोमवार के दिन एक शख्स को अपनी गिरफ्त में लिया है। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी ही पत्नी और साले पर हमला कर भागने की कोशिश की थी। इसके बाद शख्स खुद को बचाने के लिए महिलाओं की तरह सूट-सलवार, माथे पर बिंदी और घूंघट डाल कर एक बस में सवार हो गया। शख्स ने दूसरों की नज़रो से बचने के लिए ऐसा पहनावा धारण किया। बस में उसके अलावा और भी कई पैसेंजर बैठे थे। इतने में उसी बस में बैठी एक महिला यात्री की नजर उस शख्स पर पड़ी, क्योंकि शख्स की छिपी हुई दाढ़ी महिला देख लेती है। इतना देखते ही महिला यात्री बस में चीख-पुकार मचा देती है।

शोर से घबराया शातिर

इस घटना में इतना होने के बाद शख्स को देख कर जब महिला शोर मचाती है तो वह काफी घबरा जाता है और बस से भागने कि कोशिश करता है। शख्स को भागता देख अन्य यात्री उसको पकड़ लेते हैं। लोग शख्स से पूछताछ करते हैं कि तुम ऐसे बनकर कहां जा रहे हो तो इस बात का वह सही जवाब नहीं दे पाता है। इसके बाद यात्रियों को उस पर शक हुआ जिसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि वो तो अपनी पत्नी और साले पर हमला करके भागने की फिराक में था। इतना ही नहीं पुलिस ने शख्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शख्स पर पहले से ही 3 हत्याओं का मामला दर्ज हो चुके हैं। परंतु गवाहों के मुकर जाने की वजह से उस समय इसे कोर्ट ने बरी कर दिया था।

कौन है ये शातिर

जानकारी के अनुसार यह मामला केनरापाड़ा थाना क्षेत्र की है। शातिर शख्स की पहचान 42 साल के विक्रम दास के रूप में हुई है, जो की मधुसूनपुर गांव का रहने वाला है। उसने अपनी पत्नी और साले पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद अपने जुर्म से भागने के लिए वह औरत के वेश में घूंघट निकाले बस में बैठ गया। महिला पैसेंजर की नजर शख्स की दाढ़ी पर गई जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उसने पत्नी और साले पर हमला क्यों किया।

Also Read…

कल्कि: 2898 AD की एक्ट्रेस दिशा सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं? फैंस ने उठाए कई सवाल