Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • विशाखापत्तनम में नाबालिग के साथ दरिंदगी! 4 दिन में 11 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

विशाखापत्तनम में नाबालिग के साथ दरिंदगी! 4 दिन में 11 लोगों ने किया दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ओडिशा की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार (1 जनवरी, 2024) को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के साथ 4 दिन तक अलग-अलग लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। लड़की के साथ पहले एक मजदूर और […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2024 12:52:54 IST

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ओडिशा की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार (1 जनवरी, 2024) को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग के साथ 4 दिन तक अलग-अलग लोगों ने यौन उत्पीड़न किया। लड़की के साथ पहले एक मजदूर और उसके दोस्त ने रेप किया, जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। आत्महत्या के लिए जब वो विशाखापत्तनम के आरके बीच पहुंची तो वहां एक फोटोग्राफर उसको मिला। इसके बाद फोटोग्राफर पीड़िता को एक लॉज में ले गया, जहां उसने खुद और उसके 8-9 दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

सभी आरोपी गिफ्तार

घटना के सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पीड़िता के साथ पहली वारदात 17 दिसंबर को हुई। इसके बाद 20, 21 और 22 दिसंबर को फिर से 8-9 लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या पीड़िता के साथ 18 और 19 दिसंबर को भी इस तरह की घटना हुई। बता दें कि आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

झारखंड के मजदूर और उसके दोस्त ने बनाया शिकार

विशाखापत्तनम जोन-1 के पुलिस उपायुक्त के श्रीनिवास राव ने कहा कि 17 दिसंबर 2023 को लड़की का जन्मदिन मनाने के बहाने झारखंड का एक प्रवासी मजदूर उसको एक कमरे में ले गया जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। श्रीनिवास राव ने कहा कि इसके बाद आरोपी कमरे में अपने दोस्त को लेकर आया और उसने भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

3 दिन फिर हुआ यौन-उत्पीड़न

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इन घटनाओं से पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा और उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। जब वो सुसाइड के लिए आरके बीच पहुंची तो यहां उसको एक फोटोग्राफर मिला, जो बीच पर पर्यटकों की फोटो खींचकर अपनी आजीविका चलाता है। बता दें कि फोटोग्राफर ने लड़की से बात की और फिर उसे एक लॉज में ले गया। यहां लाकर उसने भी पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। बता दें कि इतना ही नहीं वहां उसने अपने 8-9 दोस्तों को और बुला लिया फिर उन्होंने भी नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ फोटोग्राफर और उसके दोस्तों ने 20, 21 और 22 दिसंबर को यौन उत्पीड़न किया।