Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • हैवानियत…बेरहमी से की युवक की हत्या, काटा गुप्तांग और तेजाब डालकर घूरे में दबाया शव

हैवानियत…बेरहमी से की युवक की हत्या, काटा गुप्तांग और तेजाब डालकर घूरे में दबाया शव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। युवक का शव मिलने के बाद पता चला कि उसका गुप्तांग काटा गया है और उसके शव को तेजाब डालकर जलाया गया है। युवक की तेजाब […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 17, 2024 14:14:55 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई है। युवक का शव मिलने के बाद पता चला कि उसका गुप्तांग काटा गया है और उसके शव को तेजाब डालकर जलाया गया है।

युवक की तेजाब डालकर हत्या

जानकारी के मुताबिक यह मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक युवक की पहले आरोपी ने बेरहमी से हत्या की, इसके बाद कोई उसके शव की पहचान न सके इसलिए शव को तेजाब डालकर पहले जलाया और फिर जलाकर घूरे में दबा दिया गया। इसके बाद अगले दिन मृतक के शव को कुत्तों ने नोचना शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह जब आसपास को लोगों की नजर शव पर पड़ी तो वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मृतक की हुई पहचान

बचा दें कि मृतक की (20) वर्षीय मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव नानकपुर निवासी आकाश के रूप में हुई है। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में उसका ननिहाल है। जब लोगों ने उसके शव को देखा तो तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। उसका गुप्तांग भी काटा गया है। घटना की रात उसका फोन नंबर भी बंद हो गया।

Also Read…

कनाडा में हिंदुओं पर आया संकट! भारतीय मूल के सांसद ने किया बड़ा खुलासा

आज है वाल्मीकि जयंती, जानिए महर्षि वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी अनोखी कथा, जिन्होंने लिख डाली रामायण