Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Budaun Murder Case: यूपी पुलिस को मिली सफलता, बरेली से पकड़ा गया आरोपी जावेद

Budaun Murder Case: यूपी पुलिस को मिली सफलता, बरेली से पकड़ा गया आरोपी जावेद

लखनऊ। बदायूं जिले के सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी में हुए निर्मम डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जावेद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। […]

badaun murder case
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2024 12:13:25 IST

लखनऊ। बदायूं जिले के सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी में हुए निर्मम डबल मर्डर केस में दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जावेद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदायूं में 2 बच्चों की नृशंस हत्या में शामिल मृतक साजिद के भाई जावेद को देर रात बरेली से गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ गिरफ्तार?

जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि वो घटना के बाद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था। बता दें कि देर रात बरेली के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि इस मामले में बरेली पुलिस या किसी अन्य अधिकारी का बयान नहीं आया है। बता दें कि आरोपी जावेद दिल्ली से आ कर बरेली में सरेंडर करना चाहता था।

मुख्य आरोपी ढेर

वारदात के कुछ घंटों के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी साजिद पास के ही जंगलों में छिपा हुआ है तो पुलिस ने घेराबंदी की। बता दें कि इस दौरान मुख्य आरोपी साजिद ने पुलिस पर फायर किया तथा जवाबी फायरिंग में पुलिस ने साजिद को मार गिराया।