Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Crime: प्रेमी ने घर में घुसकर किया प्रेमिका और उसके भाई का कत्ल, हुआ गिरफ्तार

Crime: प्रेमी ने घर में घुसकर किया प्रेमिका और उसके भाई का कत्ल, हुआ गिरफ्तार

रांची: झारखंड के रांची से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर, अपनी प्रेमिका और उसके भाई की हत्या कर दी, जबकि आरोपियों ने लड़की की मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2022 19:24:39 IST

रांची: झारखंड के रांची से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर, अपनी प्रेमिका और उसके भाई की हत्या कर दी, जबकि आरोपियों ने लड़की की मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

रांची के जनकनगर रोड नंबर- चार में शुक्रवार को भाई-बहन की हत्या कर दी गई। मरने वालों की पहचान श्वेता कुमारी (17) और ओम कुमार (14) के तौर पर हुई है। इस मामले में रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम रोहन है। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते भाई-बहन की हत्या कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना को शुक्रवार देर रात को अंजाम दिया गया है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है। घायल महिला का नाम चंदा देवी है उसका पति संजीव दुबई में काम करता है। चंदा देवी की बेटी श्वेता कुमारी का किसी के साथ लव-अफेयर चल रहा था, इसी बात के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

सुबह तीन बजे दिया वारदात को अंजाम

बताया जाता है कि सुबह करीब तीन बजे श्वेता का प्रेमी रोहन कुमार अन्य दो दोस्तों के साथ घर के अंदर घुस आया। इसके बाद आरोपियों ने श्वेता और उसके भाई की हत्या कर दी और फिर उसकी मां पर हमला कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें :

बीजेपी MYY फॉर्मूला: पीएम मोदी राजस्थान बीजेपी की लगाएंगे नैया पार, चुनावों में फिर ‘MYY’ फॉर्मूला बनेगा संकटमोचन

भारत में ओमिक्रोन सबवैरिएंट BA.4 का पहला केस मिला, इन्साकाग ने की पुष्टि, जानें क्या है ये नया वैरिएंट?

Tags