Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, पटना में उप नगर आयुक्त पर किया जानलेवा हमला

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, पटना में उप नगर आयुक्त पर किया जानलेवा हमला

पटना। बिहार की राजधानी पटना में उप नगर आय़ुक्त के साथ जो हुआ वो हैरान करने वाला है। बता दें कि उप नगर आयुक्त को पटना में नशे में धुत्त कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। वो गाड़ी की चाबी छीनना चाहते थे। नगर आयुक्त उन युवकों से बात करने के लिए नीचे […]

bihar crime news
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2024 11:56:05 IST

पटना। बिहार की राजधानी पटना में उप नगर आय़ुक्त के साथ जो हुआ वो हैरान करने वाला है। बता दें कि उप नगर आयुक्त को पटना में नशे में धुत्त कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। वो गाड़ी की चाबी छीनना चाहते थे। नगर आयुक्त उन युवकों से बात करने के लिए नीचे उतरे तभी उन युवको ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में से एक बार -बार बोल रहा था- मेरा नाम तनुज यादव है, मैं लालू यादव का पोता हूं। जो उखाड़ना है उखाड़ लेना।

कैसे हुई घटना?

बता दें कि अऱविंद कुमार सिंह के भाई विजय सिंह भी उसी गाड़ी में सवार थे। विजय सिंह ने बताया कि गाड़ी रोकने वाले युवक नशे में धुत्त थे, अरविंद कुमार सिंह उनसे बात करने के लिए नीचे उतरे और फिर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विजय सिंह ने बताया कि हमला करने वालों में से एक अपना नाम तनुज यादव बता रहा था , वो बार-बार कह रहा था-मेरा नाम तनुज यादव है, मैं नागेंद्र यादव का बेटा हूं, लालू यादव मेरे बाबा हैं जो उखाड़ना होगा उखाड़ लेना।

उन्होंने बताया कि तनुज यादव ने रॉड से कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार पर हमला कर दिया। वह उनकी गाड़ी की चाबी छीनना चाह रहा था तनुज यादव औऱ उसके साथियों ने पैसे लूटने की भी कोशिश की इसी दौरान अरविंद कुमार सिंह की बर्बर तरीके से पिटाई की गई और सड़क पर खून से लथपथ छोड़ कर तनुज यादव औऱ उसके साथी निकल गए। बाद में उनको इलाज के लिए एम्स में भर्ती करया गया है।

क्या बोली पुलिस?

वहीं इस पूरे मामले पर दानापुर के एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि कल रूपसपुर थाना को सूचना मिली कि दो गुटों में गोला रोड के पास लड़ाई हो रही हैं, सूचना के बाद डायल 112 और रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुँची, दो गुटों की लड़ाई हो रही थी वहीं एक व्यक्ति राहगीर थे दोनों गुट में मारपीट की गई बीच बचाव के क्रम में उनके साथ भी मारपीट की गई , घायल व्यक्ति की पहचान अरविंद कुमार सिंह जो कार्यपालक पदाधिकारी डोभी गया में पोस्टेड है। पुलिस ने बताया कि उनका इलाज पहले पटना के निजी अस्पताल में करवाया गया बाद में एम्स रेफर किया गया, पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, तनुज औऱ नयन यादव का नाम एफआईआर में है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है ।