Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • दिल्ली: बीवी से अनबन के बाद पति ने 2 साल के बच्चे को छत से फेंका, खुद भी लगा ली छलांग

दिल्ली: बीवी से अनबन के बाद पति ने 2 साल के बच्चे को छत से फेंका, खुद भी लगा ली छलांग

नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने निकलकर आ रहा है. जहाँ पर एक शख्स ने अपनी बीवी से कहासुनी के बाद अपने 2 साल के बेटे को 3 मंजिला घर की बालकनी से फेंक दिया। यही नहीं, इसके बाद उस शख्स ने खुद भी छलांग लगा ली. गनीमत […]

A man killed his own brother for the sake of mere Rs 300 in Madhya Pradesh
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2022 15:47:45 IST

नई दिल्ली: दिल्ली के कालकाजी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने निकलकर आ रहा है. जहाँ पर एक शख्स ने अपनी बीवी से कहासुनी के बाद अपने 2 साल के बेटे को 3 मंजिला घर की बालकनी से फेंक दिया। यही नहीं, इसके बाद उस शख्स ने खुद भी छलांग लगा ली. गनीमत यह रही कि पिता कर बच्चे दोनों की जान बच गई है लेकिन इस घटना में दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. यह मामला बीते दिन यानी शुक्रवार का बताया जा रहा है. आइये आपको पूरा मामला तफ़्सील से बताते हैं:

 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में पता चलते ही दोनों को आनन-फानन में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। इस मामल में पुलिस ने कहा कि मान सिंह (आरोपी ) और उसकी बीवी पूजा हाल के महीनों में झगड़े के बाद अलग रह रहे थे। आरोपी शख्स की बीवी फिलहाल अपने दो बच्चों के साथ कालकाजी में रहती थी।

बीवी से तकरार पर की ख़ुदकुशी की कोशिश

घटना की रात आरोपी मान सिंह अपनी पत्नी और बच्चों से मुलाकात के लिए आया था तभी दोनों मियां-बीवी में किसी बात पर जमकर विवाद हुआ. पुलिस ने कहा कि इस कहासुनी के बाद पीड़ित शख्स गुस्से में अपने बेटे को बालकनी में ले गया और उसे 21 फीट कंक्रीट पर फेंक दिया, फिर खुद कूद गया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती आरोपी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बच्चे की हालत गंभीर है. पूजा की दादी ने दावा किया कि मान सिंह शराब के नशे में थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मान सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश