Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • दिल्ली पुलिस ने किस तरह सुलझाया अमेरिकन लड़की के अपहरण का मामला, हैरान कर देने वाली थीं साजिश

दिल्ली पुलिस ने किस तरह सुलझाया अमेरिकन लड़की के अपहरण का मामला, हैरान कर देने वाली थीं साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली में अमेरिकी लड़की की संदिग्ध गुमशुदगी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अमेरिकी लड़की को पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस के मुताबिक 3 मई को अमेरिकी लेडी पर्यटक दिल्ली पहुंची थी। उसके बाद उसने अपने परिवार को सूचित किया कि वह मुसीबत में है। और अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ […]

crime
inkhbar News
  • Last Updated: July 17, 2022 21:28:45 IST

नई दिल्ली: दिल्ली में अमेरिकी लड़की की संदिग्ध गुमशुदगी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अमेरिकी लड़की को पुलिस ने ढूंढ लिया है। पुलिस के मुताबिक 3 मई को अमेरिकी लेडी पर्यटक दिल्ली पहुंची थी। उसके बाद उसने अपने परिवार को सूचित किया कि वह मुसीबत में है। और अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट की जा रही है। लेकिन वह अपनी जगह के बारे में नहीं बता पाई। तब से उसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थीं। शिकायत को अमेरिकी दूतावास ने नई दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।अब पुलिस इसे अपहरण का मामला समझकर तहकीकात कर रही थीं। पुलिस ने इसके लिए अमेरिकी लड़की द्वारा इस्तेमाल किए गए आईपी एड्रेस को पता लगाने के लिए yahoo.com से मदद मांगी थी। जिसके बाद Ip एड्रेस और सर्विलांस की सहयता से पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से एक नाइजीरियाई नागरिक ओकोरोफोर चिबुईके उर्फ रेची को पकड़ा।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा…

उसने बताया कि उसने अमेरिकी लड़की ग्रेटर नोएडा के एक फ्लैट में है। पुलिस की टीम लड़की तक पहुंची तो पता चला कि लड़की ने इमोशनली ब्लैकमेल करने के लिए अपने माता-पिता को फोन किया था। पुलिस को पता चला कि लड़की का वीजा 6 जून को समाप्त हो गया था। पूर्व में लड़की की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से नाइजीरियाई नागरिक से हुई थी। भारत में आने के बाद से ही वो उसके साथ रह रही थी। नाइजीरियाई के पास भी वैलिड पासपोर्ट नहीं था। नाइजीरियाई व्यक्ति और अमेरिकी लड़की स्टेज पर गाने का शौक रखते हैं। इसी कारण से उनकी दोस्ती भी हुई थी। अमेरिकी लड़की की बरामदगी के संबंध में बाकी की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

 

महाराष्ट्र: पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे संजय राउत, कहा- जिंदगी में कभी गलत काम नहीं किया