Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • 10 बीघा जमीन, दो परिवार और 6 हत्याएं, जानिए देवरिया कांड की पूरी कहानी

10 बीघा जमीन, दो परिवार और 6 हत्याएं, जानिए देवरिया कांड की पूरी कहानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छह लोगों की हत्या की खौफनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार का दिन दो परिवारों के लिए अशुभ साबित हुआ। पुरानी रंजिश में जहां झगड़ा होने पर एक शख्स की हत्या हुई तो वहीं बदले की आग में जल रहे परिवार के लोगों […]

deoria murder
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2023 11:31:10 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में छह लोगों की हत्या की खौफनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार का दिन दो परिवारों के लिए अशुभ साबित हुआ। पुरानी रंजिश में जहां झगड़ा होने पर एक शख्स की हत्या हुई तो वहीं बदले की आग में जल रहे परिवार के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के पांच लोगों को रूह कंपाने वाली दर्दनाक मौत दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। हैरान करने वाली बात तो येह है कि आधे घंटे के अंदर छह लोगों की हत्या हो गई। आइए जानते हैं घटना की असली वजह क्या है…

घटना की जड़

देवरिया के ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे जो की सत्य प्रकाश दूबे अपनी 10 बीघा जमीन गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर पर ही रहते थे। इस बात का विरोध साधु दूबे के भाई सत्य प्रकाश कर रहे थे। जिसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था लेकिन प्रेमचंद यादव की दबंग प्रवृत्ति के कारण सत्य प्रकाश दुबे दबते थे। हालांकि कागजी कार्रवाई में सत्य प्रकाश हर जगह अपना पक्ष रखते रहे। यही झगड़ा चल रहा था। जो सोमवार के दिन छह लोगों की दर्दनाक मौत की वजह बन गया।

आधे घंटे के अंदर हुईं छह हत्याएं

सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। तुरंत दूसरे टोले से उसके परिवार के लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने हवाई फायरिंग की उसके बाद घर में घुस गए। घर में छिपे सत्य प्रकाश और उनके परिवार के एक- एक सदस्य को ढूंढकर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से पांच लोगों को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। छह लोगों की हत्या की घटना में सिर्फ आधे घंटे का समय लगा।

बाइक से सत्य प्रकाश के घर पहुंचे थे प्रेमचंद

इस हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दूसरे टोले से अपनी मोटरसाइकल से खेत देखते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पर पहुंचे थे। घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच में झगड़ा होने लगा था। इसी दौरान प्रेमचंद की हत्या कर दी गई और बाइक अभी भी सत्य प्रकाश के दरवाजे पर खड़ी है।