Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • अवैध संबंध के चलते घर में कलह! बहू ने बेरहमी से किया सास का क़त्ल

अवैध संबंध के चलते घर में कलह! बहू ने बेरहमी से किया सास का क़त्ल

राँची: झारखंड के बोकारो जिले से दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। यहाँ पर बहू के अवैध संबंध का विरोध करना सास को काफी महँगा पड़ा। बहू ने पहले तो अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर ईंट से सिर पर वार कर दिया। हत्या करने के बाद वह अपने […]

अवैध संबंध के चलते घर में कलह! बहू ने बेरहमी से किया सास का क़त्ल
inkhbar News
  • Last Updated: March 1, 2023 19:43:01 IST

राँची: झारखंड के बोकारो जिले से दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है। यहाँ पर बहू के अवैध संबंध का विरोध करना सास को काफी महँगा पड़ा। बहू ने पहले तो अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर ईंट से सिर पर वार कर दिया। हत्या करने के बाद वह अपने घर में बैठ गई। बेटा जैसे ही काम से लौटा तो माँ को खून से लथपथ देख उसके होश फाख्ता हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में आरोपी बहू टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी बहू ने बताया कि उसकी सास से आए दिन झगड़ा होता था, वह बंदिशों से तंग आ चुकी थी। इसलिए उन्होंने हत्या की साजिश रची।

 

सास का किया क़त्ल

मामला सरठ थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहाँ की रहने वाली हेमिया देवी (61) अपने बेटे हेमराज कुमार, बहू पिंकी और दो पोते-पोतियों के साथ रहती थी। मृतका की बहू पिंकी का पड़ोस के गाँव के एक युवक से अवैध संबंध चल रहा था, जिसकी जानकारी उसकी सास हेमिया को हो गई। इसके बाद घर में आय दिन कलेश शुरू हो गया। सास हेमिया ने बहू की करतूत अपने माता-पिता को बताई। सबके समझाने पर भी अपनी प्रेमिका के प्रेम में डूबी दो बच्चों की माँ पिंकी कुछ समझ नहीं पा रही थी। अपनी सास के रोक-टोक से तंग आकर उसकी बहू पिंकी ने एक खौफनाक साजिश रच डाली।

 

सास का सिर ईंट से कुचला

पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी की रात उसका पति हेमराज सारथ बाजार स्थित एक होटल में काम करने गया था। सास हेमिया को अकेला पाकर बहू ने अपनी योजना को अंजाम दिया। आरोपी बहू ने पहले सास की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका सिर पास की एक ईंट से कूच दिया। इसके बाद वह वहीं बैठ गई। आरोपी बहू के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। लाश को कब्जे में लेकर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में कथित प्रेमी भी शामिल था या नहीं इसकी पुलिस अभी जाँच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक