Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • हैवान बना पति…प्रेग्नेंट पत्नी के पेट पर शख्स ने मारी लात, भ्रूण की हत्या

हैवान बना पति…प्रेग्नेंट पत्नी के पेट पर शख्स ने मारी लात, भ्रूण की हत्या

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने अपनी ही गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। भ्रूण की हत्या […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 24, 2024 15:14:12 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भदोही से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने अपनी ही गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

भ्रूण की हत्या

 

जानकारी के मुताबिक रविवार के दिन यूपी के भदोही जिले में पुलिस ने अपनी पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी भी खुद पुलिस ने ही दी है। बता दें कि (32) वर्षीय मोनिका शुक्ला नाम की महिला ने अपने ससुराल वालों और अपने पति (38) वर्षीय सुमित कुमार शुक्ला के खिलाफ 2 सितंबर को ज्ञानपुर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Also Read…

शाह ने कह दी ऐसी बात यूनुस को लगी मिर्ची, भड़ककर भारत को दे डाली गीदड़ भभकी

आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

अपने बच्चे की हत्या करने और पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार साल 2014 में मोनिका शुक्ला की शादी सुमित से हुई थी। शादी के बाद से ही सुमित अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता आ रहा था। परंतु इस बार पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। वह अपनी पत्नी के साथ अस्वाभाविक दुष्कर्म करता था, जिसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था। बता दें कि इस साल ही वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी ने फिर वही हरकत की। आरोपी ने गर्भ में पल रहे भ्रूण को मोनिका के पेट पर लात मारकर मार डाला।

Also Read…

इजरायल ने लेबनान में मचाई ऐसी तबाही, त्राहिमाम करने लगा मिडिल ईस्ट, 492 की मौत