Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • विधवा भाभी से थे अवैध संबंध, अपनी बीवी को उतारा मौत के घाट

विधवा भाभी से थे अवैध संबंध, अपनी बीवी को उतारा मौत के घाट

पटना: बिहार के गोपालगंज से चौंकाने वाली खबर आई है। जहां गोपालगंज के भरतिया गांव में विधवा भाभी से अवैध संबंधों के चलते एक शख्स ने अपनी ही बीवी को मौत के घाट उतार दिया। खबर के मुताबिक, बीवी ने जब पति का विरोध किया तो उसे यह नागवारा गुज़रा और उसने तैश में आकर […]

विधवा भाभी से थे अवैध संबंध, अपनी बीवी को उतारा मौत के घाट
inkhbar News
  • Last Updated: June 5, 2023 22:11:12 IST

पटना: बिहार के गोपालगंज से चौंकाने वाली खबर आई है। जहां गोपालगंज के भरतिया गांव में विधवा भाभी से अवैध संबंधों के चलते एक शख्स ने अपनी ही बीवी को मौत के घाट उतार दिया। खबर के मुताबिक, बीवी ने जब पति का विरोध किया तो उसे यह नागवारा गुज़रा और उसने तैश में आकर अपनी बीवी की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस हरकत में आई तो आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

➨ देवर-भाभी ने किया बीवी का क़त्ल

आपको बता दें कि आरोपी कामचेया मिश्रा की शादी करीब तीस साल पहले संगीता मिश्रा से कथित तौर पर हुई थी। शादी के 10 साल बाद ही पति ने अपनी विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध होने लगे, इस बात का पता चलने पर बीवी संगीता ने पति के अवैध संबंध का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी के बाद गुस्से में आरोपी पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर गला दबाकर अपनी बीवी का क़त्ल कर दिया। उधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

 

➨ पुलिस कर रही मामले की तहकीकात

वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे मायके के लोगों ने बताया कि संगीता ने दो दिन पहले फोन कर हत्या की आशंका जताई थी। ऐसे में संगीता के क़त्ल के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। SHO अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर हत्या की शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ हीआरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक