Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • किडनैप कर ले गया महाराष्ट्र, कई लोगों के साथ जबरन बनवाएं संबंध, 14 दिनों तक घर में बंदी रही महिला ने सुनाई आपबीती

किडनैप कर ले गया महाराष्ट्र, कई लोगों के साथ जबरन बनवाएं संबंध, 14 दिनों तक घर में बंदी रही महिला ने सुनाई आपबीती

एक शख्स ने पहले शादीशुदा महिला को किडनैप किया फिर उसे महाराष्ट्र ले गया। वहां जाकर आरोपी ने पीड़िता का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी शख्स ने कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया और लगभग 14 दिनों तक उसे किसी घर में बंदी बनाकर रखा।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 25, 2024 12:05:34 IST

नई दिल्ली: ओडिशा के नबरंगपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पहले शादीशुदा महिला को किडनैप किया फिर उसे महाराष्ट्र ले गया। वहां जाकर आरोपी ने पीड़िता का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी शख्स ने कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया और लगभग 14 दिनों तक उसे किसी घर में बंदी बनाकर रखा।

पति को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार महिला ओडिशा के नबरंगपुर जिले के झरीगांव ब्लॉक के तेंतुलिगांव की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक शख्स वासुदेव कलार ने उसका जबरदस्ती अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे महाराष्ट्र के नागपुर से करीब 170 किलोमीटर दूर गंगापुर गांव ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मानसिक शोषण झेलने पर मजबूर किया। आरोपी ने महिला को कई दिनों तक एक घर में कैद करके रखा। महिला को बाद में पता चला कि वह उसे बेचने की तैयारी कर रहा है। यह सुनकर पीड़िता ने जैसे-तैसे घर के पीछे की दीवार फांदी और 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे तक पहुंची। वहां उसने अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

मामला दर्ज

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला का पति ने तुरंत मातृआश्रय आश्रम की अध्यक्ष कादंबिनी त्रिपाठी से संपर्क किया और चार लोगों की एक टीम ने कादंबिनी के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पहुंचकर महिला को रिहा कराया। महिला ने रिहाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोपी वासुदेव कलार के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। मामले को लेकर आरोपी की मातृआश्रय आश्रम की अध्यक्ष कादंबिनी त्रिपाठी ने तुरंत गिरफ्तारी और इस घटना के पीछे सक्रिय महिला तस्करी रैकेट को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। महिला की आपबीती ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और तस्करी के बढ़ते खतरे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read…

VIDEO: ठेके पर शराब पीने आए थे तीन युवक, एक को आया हार्ट अटैक तो छोड़कर भागे बाकी दोस्त, देखें वीडियो

Parliament Winter Session: संसद का यह सत्र रहेगा शीत, सेशन शुरू होने से पहले PM मोदी