Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Mangaluru: फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कार ने उड़ाया, एक की मौत और चार घायल

Mangaluru: फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कार ने उड़ाया, एक की मौत और चार घायल

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में हिट एंड रन का केस सामने आया है। यहां पर एक फुटपाथ पर पैदल जा रहे पांच लोगों को कल शाम लगभग चार बजे एक स्पीड में आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल […]

Mangaluru hit and run case
inkhbar News
  • Last Updated: October 19, 2023 10:47:02 IST

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में हिट एंड रन का केस सामने आया है। यहां पर एक फुटपाथ पर पैदल जा रहे पांच लोगों को कल शाम लगभग चार बजे एक स्पीड में आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

महिलाएं और लड़कियां घायल

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें मंगलुरु में मन्नागुड्डा जंक्शन के पास लोगों को कम भीड़ वाले फुटपाथ पर चलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक कार अचानक से आती है और और फुटपाथ पर चल रहे पांच लोगों दो महिलाओं और तीन लड़कियों को टक्कर मारते हुए निकलती है।

ऐसे हुई घटना

पुलिस के मुताबिक हुंडई ईऑन कार कमलेश बलदेव द्वारा चलाई जा रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे से आ रही कार ने पहले चार लोगों को टक्कर मार दी। एक महिला को कुचलने के बाद दूसरी महिला को टक्कर मार दी, जिसने कार को पास आते देख भागने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं, कार जाकर फुटपाथ पर लगे एक पोल से टकरा जाती है। फिर डिवाइडर से टकराती है, इससे पहले कार चालक महिला को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ भी ले जाता है।

छह सेकंड में हुई घटना

यह घटना केवल छह सेकंड में हुई। आसपास मौजूद लोग जबतक कुछ समझ पाते तबकर आरोपी कार से पांच लोगों को टक्कर मार चुका था, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई तथा तीन लड़कियों समेत चार घायल हो गए। आरोपी बाद में फरार हो गया। बता दें कि आरोपी ने कार को एक शोरूम के सामने खड़ा किया और फिर अपने घर चला गया।