Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Delhi: नजफगढ़ इलाके में दिनदहाड़े 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

Delhi: नजफगढ़ इलाके में दिनदहाड़े 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात को दिनदहाड़े एक व्यस्त रोड पर अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान सोनू तेहलान उर्फ कान्हा और आशीष सिद्धू के रूप में हुई है। बता दें […]

delhi murder case
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2024 14:37:00 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात को दिनदहाड़े एक व्यस्त रोड पर अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान सोनू तेहलान उर्फ कान्हा और आशीष सिद्धू के रूप में हुई है। बता दें कि ये घटना शुक्रवार की शाम 4 बजे की है। इस वारदात को एक सैलून में अंजाम दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

दिनदहाड़े की गई हत्या

हालांकि अबतक पुलिस ये नहीं समझ पाई है कि हत्या किन कारणों से की गई। बता दें कि सोनू गांव नगला सकरावती का निवासी था। वो दिल्ली में ही प्रॉपर्टी का काम करता था। बता दें कि वह सामाजिक कार्यों को भी करता था। 10 फरवरी को श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा था। सोनू के साथ पूरे गांव के लोग आयोजन की तैयारी में लगे हुए थे। इस बीच शाम के वक्त सोनू शेविंग कराने के लिए सैलून गया। यहां दुकान में ही उसको गोली मार दी गई।

आरोपी की पहचान

पुलिस के मुताबिक, नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 87 के पास स्थित एक सैलून में 1 लड़के को गोली लगी है। इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस थाने में सूचना मिली कि गोली से घायल हुए दो लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मामले की जांच करने के लिए जब पुलिस पहुंची, तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दो लड़कों को गोली लगी है। अस्पताल पहुंचने पर दोनों की मौत हो गई।