Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • मुस्लिम फरमान और सुहेल ने महिलाओं के लिए बिछाया जाल, तांत्रिक बनकर दिखाए चमत्कारी पत्थर और कर डाला कांड

मुस्लिम फरमान और सुहेल ने महिलाओं के लिए बिछाया जाल, तांत्रिक बनकर दिखाए चमत्कारी पत्थर और कर डाला कांड

उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवकों के पास से चमकीले पत्थर और अन्य सामान बरामद हुआ है।

trap for the women
inkhbar News
  • Last Updated: January 2, 2025 12:18:36 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को युवकों के पास से चमकीले पत्थर और अन्य सामान बरामद हुआ है। महिलाओं के साथ दोनों आरोपी तांत्रिक बनकर ठगी किया करते थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

ये चीजें की बरामद

जानकारी के अनुसार ये दोनों शातिर तांत्रिक बनकर महिलाओं के साथ ठगी करते थे। पकड़े गए दोनों तांत्रिक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान फरमान और सुहेल खान के नाम से हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से अलग-अलग मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। इनके पास महिलाओं से ठगे गए कई कीमती सामान भी बरामद हुआ हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र, कान की बाली, 10590 रुपये, दो बाइक, पीली धातु का कटोरा और गले की चेन भी बरामद की है। पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि ये आरोपी उन महिलाओं को शिकार बनाते थे जो किसी न किसी कारण परेशान रहती थीं। उन महिलाओं को ये ठग चमत्कारी पत्थर दिखाकर लाखों रुपये तक ऐंठते थे।

तांत्रिक गिरोह बनाया

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए आगे बताया कि ये आरोपी अपना एक गिरोह बनाकर महिलाओं के साथ ठगी करते थे। उन्होंने बहराइच के अलावा सहारनपुर, लखनऊ, लखीमपुर प्रदेश के अन्य जिलों में भी महिलाओं को ठगने का काम किया है। पुलिस का कहना है कि शातिर ठग अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह से जुड़े हुए हैं। यह उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। दोनों आरोपी तांत्रिक बनकर बड़े ही शातिराना तरीके से महिलाओं से सवाल पूछते थे। इसके बाद दोनों आरोपी महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनको ठगते थे। पुलिस पूछताछ में उनसे इस मामले की और जानकारी ली जा रही है।

Also Read…

पत्नी अय्याशी करती है, बहुत परेशान हूं…दो बच्चे के बाप ने बीवी पर लगाए आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार