Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • मुस्लिम महिला से ननदोई ने किया दुष्कर्म, आवाज उठाने पर जेठ ने दी धमकी, शौहर ने भी फोन पर दिया तीन तलाक

मुस्लिम महिला से ननदोई ने किया दुष्कर्म, आवाज उठाने पर जेठ ने दी धमकी, शौहर ने भी फोन पर दिया तीन तलाक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मुस्लिम महिला से उसके ननदोई ने दुष्कर्म किया। इस बात का जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी समेत उसके जेठ ने पीड़िता को गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं महिला के पति ने […]

Muslim woman
inkhbar News
  • Last Updated: October 14, 2024 09:36:43 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मुस्लिम महिला से उसके ननदोई ने दुष्कर्म किया। इस बात का जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी समेत उसके जेठ ने पीड़िता को गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं महिला के पति ने भी सऊदी से फोन करके उसे तीन तलाक दे दिया।

 

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

 

जानकारी के अनुसार यह मामला मुरादाबाद जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। बीते दिनों यहां के ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला की निवासी महिला ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर कहा था कि जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के एक गांव निवासी युवक के साथ 11 अक्टूबर 2020 को उसका निकाह हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। 10 लाख रुपये और एक कार की मांग को लेकर वह उसके साथ उत्पीड़न कर रहे थे। महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज जी को शिकायती पत्र दिया है।

 

Also Read…

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

महिला के साथ किया दुष्कर्म

 

जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ उसके ननदोई ने दुष्कर्म किया। इस बात का जब उसने विरोध किया तो जेठ ने उस पर बंदूक तानी और जान से मारने की धमकी दी। इस बात की शिकायत जब उसने पति से कि तो बीती 12 जुलाई को सऊदी से फोन कर पति ने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। इसके बाद उसे धक्के देकर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।

 

मामला दर्ज

 

पीड़ित महिला का कहना है कि उसका शौहर शादी के एक साल बाद से ही सऊदी अरब में रह रहा है। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर रविवार को आरोपित पति, जेठ, नंदोई सहित पांच के खिलाफ पीड़िता की शिकयत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़िता ने पुलिस उपमहानिरीक्षक से थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं करने पर शिकायत की।

 

Also Read…

गुजरात के मेहसाणा में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत

दुनिया में होने वाली है बड़ी अनहोनी! ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर भीषण साइबर अटैक, मच गया हड़कंप