Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • हाय राम! मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट, वीडियो देखकर भड़के लोग

हाय राम! मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट, वीडियो देखकर भड़के लोग

हाय राम! मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट, वीडियो देखकर भड़के लोग Oh my God! Mother forced her infant child to drink alcohol and smoke cigarettes, people got angry after watching the video

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 5, 2024 11:04:04 IST

असम: सोशल मीडिया पर एक वीडियो औप पोस्ट ऐसा वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों में काफी आक्रोश पैदा हो गया है। दरअसल इस वीडियो में एक महिला अपने ही 20 महीने के बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट पिलाते हुए दिखाई दे रही है। महिला की ऐसी शर्मनाक हरकत देख के लोगों ने उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई है। लोगों को इस बात पर कतई यकीन नहीं हो रहा है कि एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

बच्चे को जबरन पिलाई दारू और सिगरेट

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ये दिखाया गया था कि एक महिला अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर कर रही थी। इस बात की जानकारी जब चाइल्ड हेल्पलाइन सेल को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर सारी घटना बताई। इस बात की सूचना पाते ही पुलिस ने महिला को उसके घर से हिरासत में ले लिया है। सबूतों में पुलिस को महिला के खिलाफ कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी मिले हैं। ये सभी सबूत इस बात की पुष्टि करते हैं कि महिला ने अपने बच्चे को दारू और सिगरेट पिलाई है।

लोगों का भड़का गुस्सा

इस बात की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का महिला पर गुस्सा फूट गया। लोगों ने महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया और कहा कि महिला को काउंसलिंग की सख्त जरूरत है, ताकि वह अपने व्यवहार को समझ सके और उसमें सुधार ला सके। चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सिलचर के चेंगकुरी इलाके की बताई जा रही है। सोशल मीडिया के एक्स हैंडल से @authorsahil यूजर ने लिखा है कि इस घटना के बाद इस महिला के मां कहलाने का कोई हक नहीं है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि आज के समय में कुछ महिलाएं पुरुषों से भी बदतर हो गई हैं। वहीं कुछ लोग बच्चे को किसी प्यार करने वाले और जिम्मेदार परिवार को गोद लेने की बात कह रहे हैं।

Also Read…

बुजुर्ग ने पीठ पर लादा 150 किलो से भी अधिक वजन, वीडियो देख भावुक हुए लोग, कहा- गरीबी बड़ी जालिम…