Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • करवा चौथ पर पत्नी ने पति को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर दहल जाएगा दिल

करवा चौथ पर पत्नी ने पति को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर दहल जाएगा दिल

नई दिल्ली: बीकानेर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरह पूरे देश में सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख कर पूजा पाठ कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ एक महिला अपने पति की जान लेने की योजना बना रही थी। एक कलयुगी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: October 21, 2024 11:32:33 IST

नई दिल्ली: बीकानेर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरह पूरे देश में सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख कर पूजा पाठ कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ एक महिला अपने पति की जान लेने की योजना बना रही थी। एक कलयुगी पत्नी ने करवा चौथ जैसे पावन मौके पर अपनी बेटियों के साथ मिलकर अपने पति को मारने की साजिश रची और लोहे की रॉड से उसकी जमकर पिटाई की।

 

पति पर किया जानलेवा वार

 

जानकारी के अनुसार पत्नी और उसकी बेटियों ने घरेलू विवाद के चलते पति पर लोहे के डंडे से हमला बोल दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला और बेटियों ने शख्स पर इतनी बुरी तरह से हमला बोला कि उसे बचने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद भी वह उसपर जमकर हमला करते रहे।

Also Read…

करवाचौथ मनाने जा रही महिला सिपाही को खेत में घसीटकर ले गए दरिंदे, बलात्कार करके तोड़े दांत

पति ने पुलिस से लगाई गुहार

 

बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस से पीड़ित पति ने न्याय की गुहार लगाई है। इस हमले में शख्स को कई गंभीर चोटें भी आई हैं। फिलहाल पीड़ित शख्स का इलाज पीबीएम के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इंद्रा कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक से पीड़ित शख्स ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Also Read…

Ind vs Nz: विराट कोहली के कप्तानी में थी भारतीय टीम की टेस्ट में बादशाहत, रोहित की कप्तानी में खेल खराब

पति जहीर इकबाल ने रखा करवा चौथ का व्रत, फिर भी पत्नी ने की पिटाई! देखें वीडियो