Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • पाकिस्तान में डायन होने के शक में गर्भवती महिला को टुकड़ों में काटा, तेजाब से जलाया चेहरा

पाकिस्तान में डायन होने के शक में गर्भवती महिला को टुकड़ों में काटा, तेजाब से जलाया चेहरा

नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायन होने के शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला एक बच्चे की मां होने के साथ-साथ गर्भवती भी थी। महिला की हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2024 10:05:47 IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डायन होने के शक के चलते एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला एक बच्चे की मां होने के साथ-साथ गर्भवती भी थी। महिला की हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि सुनने वाले की रूह कांप उठे।

डायन के शक में महिला की ली जान

जानकारी के अनुसार यह मामला पाकिस्तान के लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के दासका इलाके का बताया जा रहा है। महिला की पहचान जारा कादिर नाम से हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले हफ्ते ही लापता हुई थी। पीड़िता के लापता होने के बाद पुलिस को एक महिला की कटी हुई लाश मिली। जब शव की शिनाख्त करवाई गई तो ससुराल वालों ने उसकी पहचान कर ली। पीड़िता की हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई कि उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। महिला की हत्या के बाद ससुराल वालों ने अपना जुर्म छुपाने की कोशिश की थी लेकिन जब पुलिस की जांच हुई तो सारा सच सामने आ गया।

सामने आया चौंकाने वाला सच

जांच के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक महिला की सास सुघरान बीबी, दूर के रिश्तेदार नवीद, उसका पोता हमजा और उसकी बेटी यास्मीन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जारा के चेहरे को इन चारों ने सोते वक्त तकिए से दबा दिया और जब जारा ने दम तोड़ दिया तो, पहचान ना हो सके इसलिए उन्होंने उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया। इसके बाद आरोपियों ने दर्जनों टुकड़ों में जारा के शरीर को काटा, फिर उसे तीन बोरियों में भरकर नाले में फेंक दिया।

गर्भवती थी पीड़िता

पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक बच्चे की मां थी और गर्भवती भी थी। जारा की सास का इस मामले में कहना है कि उसे जारा पर शक था कि वह रात में काला जादू करती है और बेटा पैसे भी उसे ही देता था। जारा एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। करीब चार साल पहले जारा ने कादिर अहमद से शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। शादी के बाद ही जारा अपने पति के साथ सऊदी अरब चली गई थी। कुछ महीने पहले ही वह पाकिस्तान लौटी थी।

Also Read…

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की हुई मौत तो भड़के पवन कल्याण, शहबाज-यूनुस की सरकार पर ये क्या बोल गए?

अब भारतीयों को फ्लाइट में मिलेगा इंटरनेट, एलन मस्क के स्पेस X ने लॉन्च किया इसरो का सैटेलाइट GSAT-N2