Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Ram Rahim: रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों के लिए जेल से बाहर जाने की मिली इजाजत

Ram Rahim: रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 21 दिनों के लिए जेल से बाहर जाने की मिली इजाजत

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम(Ram Rahim) को सोमवार को एक बार फिर जेल से निकलने की इजाजत मिल गई। इस बार रेप का दोषी 21 दिनों तक जेल से बाहर रहेंगे। स्वयंभू बाबा दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे हैं, इससे पहले उन्हे इस साल फरवरी में […]

Ram Rahim: Rape convict Gurmeet Ram Rahim gets permission to go out of jail for 21 days
inkhbar News
  • Last Updated: November 20, 2023 19:35:57 IST

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम(Ram Rahim) को सोमवार को एक बार फिर जेल से निकलने की इजाजत मिल गई। इस बार रेप का दोषी 21 दिनों तक जेल से बाहर रहेंगे। स्वयंभू बाबा दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे हैं, इससे पहले उन्हे इस साल फरवरी में 3 सप्ताह की छुट्टी दी गई थी।

आश्रम में रहेंगे विवादित नेता

इन 21 दिनों के दौरान, राम रहीम(Ram Rahim) जेल से बाहर रहने के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत में एक आश्रम में रहेंगे। वो हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद थे। जनवरी में बलात्कार के दोषी को 40 दिन की पैरोल दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। उस समय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि यदि सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है, तो जमानत पाना दोषी (राम रहीम) का अधिकार हैं।

तलवार से केक काटते हुए जश्न मनाया

जेल से बाहर आने पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को तलवार से केक काटते हुए देखा गया। ऐसा लग रहा था कि यह उनकी पैरोल के लिए एक “उत्सव” हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था।

हत्या के मामले में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है

बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के अलावा, राम रहीम को विशेष सीबीआई अदालत ने रणजीत सिंह हत्या मामले में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्हें 31 लाख रुपये का जुर्माना भी भरने को कहा गया था। इस मामले में चार अन्य आरोपी थे, सभी को इसी तरह उम्रकैद की सजा सुनाई गई और जुर्माना भरने को कहा गया। अन्य आरोपियों के लिए जुर्माने की राशि 50,000 रुपये थी।

यह भी पढ़े: Crime World: कैमरे में कैद हुआ कॉलेज छात्रा का अपहरण, पुलिस ने शुरु की लापता लड़की की तलाश