Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • हिंदू बनकर सद्दाम हुसैन ने युवती को फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, पत्नी ने भी दिया पूरा साथ

हिंदू बनकर सद्दाम हुसैन ने युवती को फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, पत्नी ने भी दिया पूरा साथ

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है, वह चंद दिनों पहले ही गैंगरेप की धारा से मुक्त हुआ था। पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी गैंगरेप के आरोप से मुक्त हुआ।

Saddam Hussein trapped a girl
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 14:26:05 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है, वह चंद दिनों पहले ही गैंगरेप की धारा से मुक्त हुआ था। पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी गैंगरेप के आरोप से मुक्त हुआ। महिला का आरोप है कि इस घिनौंने काम में उसकी पत्नी भी उसका साथ देती थी। पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

दुष्कर्म की कोशिश की

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रामगढ़ताल इलाके बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपित ने गीडा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया था। गीडा थाने में इस मामले में युवती ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा ही हटा दी। इसके बाद आरोपी ने जेल से बाहर आकर फिर से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित की शिकायत करने पर उसकी पत्नी भी मारने को तैयार हो गई है। पुलिस ने आरोपित आरएन सिंह उर्फ सद्दाम हुसैन व उसकी पत्नी गुलशन बानो पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायत की थी

पुलिस को युवती ने बताया कि वह नौसढ़ के पास एक ट्रैवेल्स कंपनी में रिसेप्सनिस्ट का काम करती थी। इसी जगह पर आरोपी सद्दाम हुसैन का आना जाना था। आरोपी को हम लोग आरएन सिंह के नाम से जानते थे। आरोपी अपनी पहचान सभी को इसी नाम से बताता था। 22 जुलाई 2023 को वह अपने दोस्तों के साथ आया और जबरन दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर थाने गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गई तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

छोड़नी पड़ी नौकरी

पाड़िता का आरोप है कि जब आरोपी के ऊपर से सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटाई गई तो उसके हौसले और बुलंद हो गए और वह आए दिन धमकी देने लगा। इसके बाद वहां से पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी और तारामंडल स्थित एक रियल स्टेट के ऑफिस में काम करने लगी। इस बात की जानकारी जैसे ही आरोपी को हुई तो वह वहां पर भी उसे परेशान करने लगा। एक दिन वह कमरे में घुस गया और फिर दुष्कर्म की कोशिश किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो उसने कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिया। अंदर से पुलिस को सूचना दी तो धमकी देने लगा। पुलिस आई और ताला खुलवाने के साथ ही उसे साथ लेकर चली गई। लेकिन, पुलिस ने फिर केस दर्ज नहीं किया। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Also Read…

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी, बारिश के बाद ठंड और कोहरे से कांपी दिल्ली