Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • शर्मनाक! मथुरा में गाय की बछिया को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, शराब के नशे में किया कुकर्म

शर्मनाक! मथुरा में गाय की बछिया को दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, शराब के नशे में किया कुकर्म

नई दिल्ली: मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला कृष्ण की नगरी मथुरा से सामने आया है। जहां एक दरिंदे ने नशे की हालत में गाय की बछिया तक को नहीं बख्शा और उसको अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। दरिंदे ने गाय की 3 महीने की बछिया के साथ दुष्कर्म किया और उसको लहू-लुहान […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 28, 2024 09:35:55 IST

नई दिल्ली: मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला कृष्ण की नगरी मथुरा से सामने आया है। जहां एक दरिंदे ने नशे की हालत में गाय की बछिया तक को नहीं बख्शा और उसको अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। दरिंदे ने गाय की 3 महीने की बछिया के साथ दुष्कर्म किया और उसको लहू-लुहान छोड़ कर फरार हो गया। इस घटना के बारे में जब मथुरा की रोशन विहार कॉलोनी के निवासी हरिश्चंद्र को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बछिया के साथ किया दुष्कर्म

हरिश्चंद्र जो कि मथुरा की रोशन विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं, उन्होंने जब सुबह अपनी गायों को चारा डालते समय वहां बैठी 3 महीने की बछिया को बुरी हालत में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि बछिया लहू-लुहान हुई पड़ी है और उसके गुप्तांग से खून बह रहा है। इस बात से पहले तो उनको काफी आर्श्चय हुआ कि अचानक से बछिया को क्या हो गया। फिर जांच पड़ताल के बाद हरिश्चंद्र को पता चला कि उसी इलाके में रहने वाले एक बॉबी नाम के शख्स ने गाय कि बछिया के साथ ये शर्मनाक हरकत की है। इस बात से वह काफी आक्रोशित हो गए और पुलिस को इस घटना की जानकारी देकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और तुरंत एक्शन लिया।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

जानकारी के अनुसार ये मामला मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र से सामने आया है। नशे में धुत्त युवक जो इसी इलाके की रोशन विहार कालोनी का रहने वाला है उसी ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बारे में हरिश्चंद्र को आस-पड़ोस के रहने वालों से पता चला था। लोगों ने उनको बताया कि रात के समय कौन उनकी गायों के बाड़े में गया था। पड़ोसियों ने बताया कि रात के समय उनके पड़ोस में रहने वाला बॉबी नाम का शख्स उनके बाड़े में घुसा था और उसी ने तीन माह की बछिया के साथ दुष्कर्म किया है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने आरोपी युवक से सख्ती से पुछताछ की तो उसने अपना घिनौना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस घटना से इलाके का गोरक्षा दल बहुत नाराज है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोरक्षा दल गोवंशों की पूजा करता है और इस वारदात से उनकी धार्मिक आस्था को काफी ठेस पहुंची है।

Also Read…

गुजरात में भारी बारिश के कारण 7 लोगों की मौत, भारत के इन 22 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

एयरटेल बंद करने जा रहा है अपना यह मशहूर ऐप, जानिए क्या होगा कर्मचारियों का भविष्य