Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • जंगल में मदद के लिए चीखती रही मासूम, हाथ-पैर बांधकर आरोपी करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

जंगल में मदद के लिए चीखती रही मासूम, हाथ-पैर बांधकर आरोपी करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की से जंगल में दुष्कर्म किया गया है। आरोपी से लड़की ने रहम की भीख मांगी लेकिन उसने एक न सुनी। इस घटना के बाद लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

innocent girl
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 13:25:39 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय लड़की से जंगल में दुष्कर्म किया गया है। आरोपी से लड़की ने रहम की भीख मांगी लेकिन उसने एक न सुनी। इस घटना के बाद लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लकड़ी लेने गई थी

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान हरिओम यादव नाम से हुई है और वह भी बिधूना का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि किशोरी जंगल में अपनी बहन के साथ लकड़ी लेने गई थी। बहन लकड़ी लेकर पहले ही जा चुकी थी। आते वक्त आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि-मैंने हाथ भी जोड़े, मगर वह नहीं माना। किशोरी ने आरोपी का नाम हरिओम यादव बताया है। आरोपी का किशोरी के गांव के पास जंगल के सामने मुर्गी फार्म है।

पीड़िता की हालत नाजुक

वारदात वाली जगह पर पीड़िता घरवालों को बेहोश हालत में मिली। इसके बाद परिजन नाबालिग को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक होने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने ननिहाल में मामा के घर रहती थी। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्षेत्राधिकारी बिधूना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला गंभीर धाराओं में दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read…

कोरियाई BTS बैंड के चक्कर में पागल हुई 3 लड़कियां, घर से पैसे चुराकर रची ऐसी साजिश, कर दी सारी हदें पार