पटना: कहते हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नजर रखे हुए है लेकिन उनकी असल सच्चाई कुछ और ही सामने आती है। जो कानून व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े करता है। ताजा मामला सीतामढ़ी का है। जहां सोशल साइट्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक भोजपुरी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है और साथ ही उसके हाथ में बंदूक भी है। जिसकी बदौलत वह हवा में फायरिंग भी करता हैं। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि युवक हत्या के मामले में फरार चल रहा है।

 

➨कानून प्रशासन को दिखाया ठेंगा

दरअसल, सीतामढ़ी में कानून व्यवस्था को धता बताकर हत्या के आरोपी युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें युवक के एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में कट्टा है। वीडियो में युवक भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं दूसरे वीडियो में वह बंदूक से फायरिंग करते भी नजर आ रहे हैं।

 

 

➨ युवक हत्या के मामले में शामिल है

आपको बता दें कि विक्की नाम के एक युवक ने यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया था। वायरल वीडियो बेलसंड इलाके का बताया जा रहा है। जिसमें अंकुश की हत्या के मामले में शामिल विक्की ने अपनी बाहों को हिलाकर और दोनों हाथों से शूटिंग करके प्रशासन को खुले तौर पर चुनौती दी है। इस मामले में, सीतामढ़ी के SP मंज कुमार तिवारी ने कहा कि मामला पुलिस की संज्ञान में हैं। युवक की पहचान कर ली गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

➨ बिहार में बढ़ते अपराध

बिहार में शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जहां से अपराध, क़त्ल, रंगदारी, लूटपाट और चोरी के मामले खबरों में न आते हो। बता दें, इस राज्य में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन वारदातों को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि अपराधियों के मन से प्रशासन का डर खत्म हो गया है। अपराधी बिना किसी डर के अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में प्रशासन पर सवाल उठना भी लाज़मी है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक