Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Sex पर हुई लड़ाई तो कुएं में कूदी बीवी, फिर पति ने क़त्ल से पहले किया ये काम

Sex पर हुई लड़ाई तो कुएं में कूदी बीवी, फिर पति ने क़त्ल से पहले किया ये काम

रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। यहां पर एक शख्स ने अपनी बीवी का क़त्ल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों के बीच सेक्स करने को लेकर मनमुटाव हुआ था। इसके बाद बीवी ने सेक्स करने से मना कर दिया था। लेकिन पति अपनी ज़िद पर अड़ा […]

Sex पर हुई लड़ाई तो कुएं में कूदी बीवी, फिर पति ने क़त्ल से पहले किया ये काम
inkhbar News
  • Last Updated: April 19, 2023 17:16:38 IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। यहां पर एक शख्स ने अपनी बीवी का क़त्ल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों के बीच सेक्स करने को लेकर मनमुटाव हुआ था। इसके बाद बीवी ने सेक्स करने से मना कर दिया था। लेकिन पति अपनी ज़िद पर अड़ा रहा। इसी के बाद बीवी ने कुएं में छलांग लगा दी। मामला यही नहीं रुका, पति ने अपनी बीवी को कुएं में से बाहर निकाला और फिर कुछ देर बाद उसका क़त्ल कर दिया। आइए आपको पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं।

 

पति-पत्नी ने पी थी शराब

मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल की रात को दोनों पति -पत्नी से शराब पी थी। मामल में पति का नाम शंकर राम और बीवी का नाम आशा बाई बताया गया है। दोनों शराब पीने के बाद सोने चले गए। इसके बाद पति अपनी बीवी से सेक्स करने को लेकर हठ करने लगा। बीवी ने इस पर मना कर दिया और इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और बढ़ गई।

 

बीवी ने किया सेक्स से इंकार

दोनों के बीच इस बाद के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीवी ने पास बने एक कुएं में छलांग लगा ली। इतने में ही पीछे से उसका पति भी कुएं में कूद गया। इसमें हैरान करने वाली बात तो यह है कि पति ने पहले तो अपनी बीवी को कुएं से निकाला और फिर बाहर ले कर आया। कुएं से बाहर निकालने के बाद एक बार फिर दोनों के बीच सेक्स को लेकर बहस हो गई। इस बहस के चलते पति तैश में आ गया।

 

लाश के पास बैठा रहा आरोपी

इस मामले में आरोप है कि आरोपी पति ने आशा के प्राइवेट पार्ट्स पर जोर से हमला कर दिया और उसका क़त्ल कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पति रात भर अपनी बीवी की लाश के पास बैठा रहा। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक