Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • Video: नफे सिंह राठी के हत्यारों का CCTV फुटेज आया सामने, वारदात से पहले फोन पर कर रहे थे बात

Video: नफे सिंह राठी के हत्यारों का CCTV फुटेज आया सामने, वारदात से पहले फोन पर कर रहे थे बात

नई दिल्ली। इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने 2 दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई हैं। बता दें कि इस वारदात में नफे सिंह राठी और उनके एक समर्थक की मौत(Nafe Singh Rathee Murder Case) हो गई है। वहीं उनके दो सुरक्षा कर्मी अभी भी गंभीर रूप […]

Nafe Singh Rathee
inkhbar News
  • Last Updated: February 26, 2024 10:23:38 IST

नई दिल्ली। इनेलो के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने 2 दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई हैं। बता दें कि इस वारदात में नफे सिंह राठी और उनके एक समर्थक की मौत(Nafe Singh Rathee Murder Case) हो गई है। वहीं उनके दो सुरक्षा कर्मी अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बहादुरगढ़ के ब्रह्म शक्ति संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है। ये वारदात रविवार शाम करीब सवा 5 बजे हुई। घटना उस वक्त की है, जब राठी बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास से गुजर रहे थे। अब इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

फोन पर बात कर रहे थे हत्यारे

नफे सिंह राठी हत्याकांड में आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ये फुटेज हत्याकांड से पहले की है, जिसमें आरोपी कार में दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों की की कार सीसीटीवी (CCTV) में रिकॉर्ड हुई है। कार में कुल पांच बदमाश सवार थे और इसमें से दो आरोपी फ्रंट सीट पर बैठे हुए दिख रहे हैं।

की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

बता दें कि रविवार को हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर हमला हुआ। उन पर ये हमला तब हुआ जब उनका वाहन बराही फाटक से गुजर रहा था। इस दौरान उनके वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में नफे सिंह राठी समेत 4 लोगों को गोलियां लगी। ऐसा बताया जा रहा है कि दस वाहन में सवार होकर हमलावर आए थे। हमले के बाद नफे सिंह राठी को ब्रह्मशक्ति संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।