Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • मामूली बात पर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, हुई फरार

मामूली बात पर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, हुई फरार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रोजाना कई ऐसे मामला सामने आते रहते हैं जिनको सुनकर दिल दहल जाता है। ऐसा ही मामला एक बार फिर राजधानी दिल्ली से ही देखने को मिला है। जहां एक महिला ने छोटी सी बात पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 3, 2024 09:57:57 IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रोजाना कई ऐसे मामला सामने आते रहते हैं जिनको सुनकर दिल दहल जाता है। ऐसा ही मामला एक बार फिर राजधानी दिल्ली से ही देखने को मिला है। जहां एक महिला ने छोटी सी बात पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है और पीड़ित का का इलाज जारी है।

पति का प्राइवेट पार्ट काटा

जानकारी के अनुसार यह घटना घटना दिल्ली के रूप नगर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि उन्हें 1 नवंबर को एक शख्स ने फोन कर सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। उन्होंने आगे बताया कि इलाके में रहने वाली एक महिला ने मामूली वाद-विवाद में अपने पति पर हमला कर दिया। महिला ने किसी बात को लेकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और वहां से फौरन फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित पति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद पीड़ित शख्स काफी सदमे में है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

मामला दर्ज

पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के लिए पीड़ित पति का बयान लिया और इसी के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तरी जिले के उपायुक्त ने बताया कि इस घटना के बाद व्यक्ति घायलवस्था में पड़ा था। पुलिस ने तुरंत उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के कारण महिला के सिर पर खून सवार हो गया और उसने बिना कुछ सोचे अपने पति पर हमला किया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read…

 

जानें सबसे पहले किसने मनाया था भाई दूज, क्या है भाई दूज की असली कहानी?

अमित शाह आज जारी करेंगे बीजेपी का संकल्प पत्र, दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिवाली के बाद AQI 500 के पार