Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • पत्नी निकली बेवफा, पति बना हत्यारा, तीन हत्याएं कर खुद भी किया सुसाइड

पत्नी निकली बेवफा, पति बना हत्यारा, तीन हत्याएं कर खुद भी किया सुसाइड

भोपाल: जुर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने के बाद आपका दिल भी दहल जाएगा। मामला सतना से सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर तीन हत्याओं को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं उसने इस घटना के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। आइए […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2024 07:30:33 IST

भोपाल: जुर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने के बाद आपका दिल भी दहल जाएगा। मामला सतना से सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर तीन हत्याओं को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं उसने इस घटना के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

पति ने की बेवफा पत्नी की हत्या

जानकारी के मुताबिक इस मामले की उलझी हुई गुत्थी को पुलिस ने कुल 12 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए कहा है कि शख्स अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्नी की हत्या के बाद अपने दोनों बेटों की भी हत्या कर दी और खुद भी अपनी जान देने का मन बना लिया। इतनी हत्याओं को अंजाम देने के बाद शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतकों का पहचान 45 वर्षिय पति राकेश चौधरी, 38 वर्षिय पत्नी संगीता चौधरी, 13 वर्षिय निखिल और 10 वर्षिय ऋषभ को रूप में हुई है।

क्या है हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक शख्स का पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ मोबाइल पर बात करती थी। इसी कारण से शख्स अपनी पत्नी से काफी नाराज था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता का कहना है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीराबाद बुधवार को एक मकान में दो लड़कों का और एक महिला का रक्तरंजित शव मिले की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके कुछ समय बाद मृतक महिला के पति का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुसिस को छानबीन के दौरान इस बात का पता चला कि मृतक महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ फोन पर रोजाना बात करती थी। इसी कारण से शख्स पत्नी की बेवफाई को लेकर उससे नाराज रहता था।

Also Read…

मेस के खाने में मिला जिंदा चूहा, बौखलाए स्टूडेंट्स ने शेयर किया वीडियो