Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • महिला ने बेटे से कराया नाबालिग लड़की का बलात्कार, फिर देह व्यापार की गंदी दलदल में धकेला, हुई उम्रकैद

महिला ने बेटे से कराया नाबालिग लड़की का बलात्कार, फिर देह व्यापार की गंदी दलदल में धकेला, हुई उम्रकैद

राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को जयपुर महानगर 1 की पॉक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ही नाबालिग बेटे से नाबालिग लड़की का पहले रेप कराया और फिर उसके देह व्यापार में धकेल दिया।

rape a minor girl
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2025 14:16:09 IST

नई दिल्ली: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को जयपुर महानगर 1 की पॉक्सो कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने ही नाबालिग बेटे से नाबालिग लड़की का पहले रेप कराया और फिर उसके देह व्यापार में धकेल दिया।

नाबालिग से कराया रेप

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला राजस्थान के जयपुर के गालता गेट थाना इलाके का बताया जा रहा है। ये मामला साल 2014 का है, जब यहां रहने वाली एक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से एक्शन लेते हुए करीब 10 महीने बाद लापता लड़की को खोज निकाला था। जब लड़की से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई तो उसने करिश्मा उर्फ कस्सो नाम की महिला के बारे में बताया। पीड़ित लड़की ने कहा कि उसका बेटा, सपना और नैना नाम की लड़की उसे राजस्थान से उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद ले गए। वहां ले जाने के बाद उसके बेटे ने पीड़िता के साथ रेप किया। इतनी ही नहीं उसे जबरन देह व्यापार में धकेला गया।

रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हुए

पीड़िता ने बताया कि जब इसे देह व्यापार के लिए कहा, जब लड़की नहीं मानी तो महिला ने उसे गर्म चिमटे से मारा। इसके बाद उसे करिश्मा और उसका बेटा उसे बेचने के लिए दो लोगों के पास लेकर गई। लड़की ने आरोप लगाया कि जब मां-बेटे को लड़की की उसकी सही कीमत नहीं मिली, तो उन्होंने लड़की को मंजू नाम की महिला के पास ही छोड़ दिय। इसके बाद उस महिला का भाभी ने लड़की को आरोपी मां-बेटे और मंजू से बचाकर जयपुर के रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।

उम्रकैद की सजा हुई

जब पुलिस को लड़की मिली तो उन्होंने तुरंत इस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी करिश्मा और उसके बेटे के खिलाफ साल 2016 और 2014 में चालान पेश किया। इस मामले में पुलिस ने 18 गवाह और 14 डॉक्यूमेंट्स अदालत में पेश किए। कोर्ट की तरफ से आरोपी महिला और उसके बेटे के साथ-साथ उन सभी लोगों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया जो इस मामले में शामिल थे। इस मामले में जयपुर महानगर 1 की पोक्सो कोर्ट ने अब महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई।

Also Read…

एक नहीं सैफ के घर में थे दो चोर! पुलिस ने खंगाली CCTV फुटेज, जांच में जुटी 15 टीमें