Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी फिर करेंगे भारत जोड़ो यात्रा, भोपाल से हो सकती है शुरुआत

Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी फिर करेंगे भारत जोड़ो यात्रा, भोपाल से हो सकती है शुरुआत

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में फायदा मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरु कर सकते हैं। सूत्रों की मानें, तो अनुुमान है कि राहुल दिसंबर से फरवरी के बीच भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरु करेंगे। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव […]

Bharat Jodo Yatra 2.0: राहुल गांधी फिर करेंगे भारत जोड़ो यात्रा, भोपाल से हो सकती है शुरुआत
inkhbar News
  • Last Updated: November 7, 2023 16:01:33 IST

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में फायदा मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरु कर सकते हैं। सूत्रों की मानें, तो अनुुमान है कि राहुल दिसंबर से फरवरी के बीच भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरु करेंगे। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी इन राज्यों में अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है।

9 नवंबर से करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा

राहुल गांधी इस वक्त उत्तराखंड में तीन दिन के दौरे पर हैं। इसके बाद कल यानी 8 नवंबर (बुधवार) को वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में होंगे। राहुल इस समय लगातार अलग-अलग राज्यों में दौरा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल 9 नवंबर से यहां पर भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर और 10 नवंबर को सतना में कार्यक्रम में हिस्सा रहेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को राहुल गांधी भोपाल में पदयात्रा करेंगे।

कैसी थी राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। 30 जनवरी 2023 को 145 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में इसे खत्म किया था। इस यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष पैदल यात्रा कर रहे थे। 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सार्वजनिक बैठकें, 100 से अधिक नुक्कड़ बैठकें और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण की ये हैं 5 हॉट सीटें, जानें किस-किस की है टक्कर

बता दें कि राहुल गांधी की इस यात्रा में कमल हासन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, पूजा भट्ट, रिया सेन, और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी के कलाकारों ने भी भाग लिया था। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) दीपक कपूर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (रिटायर्ड) एल रामदास, पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन और पूर्व वित्तसचिव अरविंद जैसे मशहूर हस्ती भी शामिल हुए थे।