नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने बैठक बुलाई है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों को सुबह-सुबह फ़ोन लगाकर उनके आवास पर आने के लिए कहा। आप के सभी विधायक भी उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरव, आतिशी समेत अन्य नेता केजरीवाल के घर पर पहुंच गए हैं।
#WATCH दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी चुनाव के नतीजों से पहले AAP के सभी 70 उम्मीदवारों की बैठक के लिए पहुंचीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कल जारी किए जाएंगे। pic.twitter.com/sVukZqgOZ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
दरअसल केजरीवाल ने नतीजों से पहले बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा उनके विधायकों को फ़ोन कर रही है। 15 करोड़ रुपये देकर खरीदने की कोशिश में लगी है। इसी को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा रहा है .
#WATCH AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “संजय सिंह हों या कोई और AAP के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उसका जवाब देना होगा। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज़ कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा… pic.twitter.com/IdQWFJtnt6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
दिल्ली: AAP नेता बोले- 62 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बीजेपी वालों ने उड़ा दी खिल्ली!