नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें 3182 वोटों से हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, पटपड़गंज से अवध ओझा भी हार चुके हैं। आतिशी जीत गई हैं जबकि सौरभ और सत्येंद्र जैन अभी पीछे चल रहे हैं। केजरीवाल की हार आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल चर्चा में है।
आप का हुआ विनाश
स्वाति मालीवाल ने आप के चुनावी परिणाम पर ट्वीट किया है। उन्होंने द्रौपदी चीरहरण की तस्वीर शेयर कर बहुत बड़ा संदेश दिया है। तस्वीर में भरी सभा में द्रौपदी का कौरव चीर हरण कर रहे हैं। स्वाति ने यह तस्वीर शेयर करके अपने साथ हुए घटना का जिक्र किया है। दरअसल स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट की। इस दौरान केजरीवाल भी मौजूद रहे। इस घटना के बाद आप ने स्वाति मालीवाल को अकेला छोड़कर केजरीवाल के पीए को सपोर्ट किया था।
27 साल बाद भाजपा की वापसी
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा अब लगभग सरकार बनाते हुए दिख रही है। आप के बड़े-बड़े दिग्गज धराशाई हो चुके हैं। यह 27 साल बाद उसकी दिल्ली की सत्ता में वापसी होगी। 1993 में बीजेपी ने 49 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 5 साल में 3 सीएम बने थे–मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।
दिल्ली में हार के बाद AAP में टूट शुरू! केजरीवाल को अकेला छोड़कर भागने लगे ये नेता
दिल्ली चुनाव की सबसे बड़ी खबर, बीजेपी ने केजरीवाल को खदेड़ दिया, नई दिल्ली सीट से हारे