Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली पहुंचकर राहुल-खड़गे से मिले बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार, हुई ये चर्चा

दिल्ली पहुंचकर राहुल-खड़गे से मिले बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार, हुई ये चर्चा

बता दें कि राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुंबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में कुटुंबा से बड़ी जीत हासिल की थी। अनुसूचित जाति से आने वाले राजेश को प्रदेश की कमान देना पार्टी का बड़ा दांव माना जा रहा है।

Rajesh Kumar-Kharge and Rahul
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2025 21:39:20 IST

नई दिल्ली/पटना। बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार ने बुधवार-19 मार्च को दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने राजेश से बिहार में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बात की।

जानें कौन हैं राजेश कुमार

बता दें कि राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुंबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में कुटुंबा से बड़ी जीत हासिल की थी। अनुसूचित जाति से आने वाले राजेश को प्रदेश की कमान देना पार्टी का बड़ा दांव माना जा रहा है।

अखिलेश की छुट्टी क्यों हुई?

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के छुट्टी के पीछे बड़ी वजह उनकी लालू परिवार से नजदीकी बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अखिलेश प्रसाद के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पार्टी नेतृत्व राजद से सीट बंटवारे में दिक्कत हो रही थी। राजद अपनी मनमर्जी से हारी हुई सीटों को कांग्रेस को दे देता था, लेकिन इस बार पार्टी ज्यादा सीटें मांगने के मूड में दिख रही है।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस सरकार ने मुझे डंडे मारे, 7 दिन जेल की रोटी खाई, असम पहुंचे अमित शाह ने किया रहस्योद्घाटन!