पटना/नई दिल्ली। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार की देर शाम जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सोनू-मोनू ने अनंत सिंह पर यह जानलेवा हमला किया है। अनंत पर 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई है। इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की है। हालांकि अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
नौरंगा गांव के दौरे पर थे अनंत
जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के नौरंगा गांव के दौरे पर थे, इसी दौरान उन पर यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पंचायत के दौरान अनंत सिंह की गैंगस्टर सोनू-मोनू से बहस हुई थी। इसके बाद बुधवार को सोनू-मोनू ने अनंत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।
दोनों के बीच है पुरानी अदावत
बता दें कि सोनू-मोनू जलालपुर गांव के रहने वाले कुख्यात अपराधी हैं। इन दोनों पर अपहरण, मर्डर और फिरौती समेत 12 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। सोनू-मोनू उत्तर प्रदेश के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी की टीम में भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि उनकी अनंत सिंह के साथ पुरानी अदावत है
यह भी पढ़ें-
बिहार में मनचलों का आतंक…सरेआम की लड़कियों से छेड़खानी, ड्राइवर ने विरोध किया तो कर दिया ऐसा हाल