Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • ‘महादेव से सवाल पूछने गया था कि आखिर…’, केदारनाथ दर्शन को लेकर ये क्या बोल गए जीतनराम मांझी, जानकर चौंक जाएंगे!

‘महादेव से सवाल पूछने गया था कि आखिर…’, केदारनाथ दर्शन को लेकर ये क्या बोल गए जीतनराम मांझी, जानकर चौंक जाएंगे!

Jitan ram manjhi: बिहार के गयाजी जिले में ‘कुमकुम मार्चण यज्ञ’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने भावुक और हैरान करने वाला बयान दिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि वे केदारनाथ भगवान शंकर की पूजा […]

Jitan ram manjhi (जीतन राम मांझी ने दिया भावुक कर देने वाला बयान)
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2025 22:20:46 IST

Jitan ram manjhi: बिहार के गयाजी जिले में ‘कुमकुम मार्चण यज्ञ’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता जीतन राम मांझी ने भावुक और हैरान करने वाला बयान दिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि वे केदारनाथ भगवान शंकर की पूजा करने नहीं गए थे, बल्कि उनसे पूछने गए थे कि वे इतनी कृपा क्यों करते हैं, जबकि वे नियमित पूजा-पाठ भी नहीं करते।

आखिरकार ईरान ने ट्रंप से ले ही लिया बदला, अमेरिकी मिलिट्री बेस पर सबसे बड़ा हमला, मचा हंगामा

केदारनाथ यात्रा का अनुभव भी साझा किया

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा, ‘हम केदारनाथ पूजा करने नहीं गए थे, बल्कि बाबा से पूछने गए थे कि वे इतनी कृपा क्यों करते हैं। हमारी पूजा-पाठ में आस्था है, लेकिन हम पूजा-पाठ नहीं करते। फिर भी आप सब कुछ पूरा करते हैं।’ उन्होंने बताया कि केदारनाथ में उनके दर्शन के बाद एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कुछ लोगों की मौत हो गई। लेकिन यह संयोग ही है कि दुर्घटना उनके दर्शन के बाद हुई।’ मांझी का मानना ​​है कि यह भी भगवान की कृपा का ही नतीजा है। जीतन राम मांझी ने मंच से कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, लेकिन बाबा ने मुझे बना दिया। उन्होंने मुझे सांसद और केंद्रीय मंत्री भी बनाया। भोलेनाथ मेरे लिए सबका मन बदल देते हैं।’

अन्य नेता भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, धनबाद विधायक राज सिन्हा, एमएलसी जीवन कुमार और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर जैसे कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

केजरीवाल, सिसोदिया या सुनीता…संजीव अरोड़ा की जीत के बाद राज्यसभा के लिए किसका हुआ रास्ता साफ? मान कैबिनेट में भी होगा बदलाव