Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • नीतीश कुमार का कटा चालान, सुशासन बाबू बोले- हम तो घर के ही आदमी है

नीतीश कुमार का कटा चालान, सुशासन बाबू बोले- हम तो घर के ही आदमी है

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार प्रदूषण जांच में फेल हो गई है। आरोप है कि नीतीश बाबू ने नियमों का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सीएम की कार का चालान भी काटा है।

Bihar CM Nitish Kumar
inkhbar News
  • Last Updated: November 19, 2024 21:20:54 IST

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी, जिसका नंबर BR01CL है, नियमों का उल्लंघन करती पाई गई है। इस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 3 अगस्त 2024 को एक्सपायर हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह गाड़ी सड़कों पर दौड़ रही है। यह जानकारी तब सामने आई जब मुख्यमंत्री डीएम दिनेश कुमार राय के पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के कुशी बेतिया गांव पहुंचे।

जुर्माना नहीं जमा किए 

ऐसा पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री की गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई हो। इससे पहले 23 फरवरी 2024 को भी इसी गाड़ी में सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 रुपए का चालान काटा गया था, लेकिन अब तक यह जुर्माना जमा नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति पर राज्य में कानून व्यवस्था और नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वही कई महीनों से नियमों की अनदेखी कर रहा है।

Nitish Kumar car challan

Nitish Kumar car challan

 अभियान पर उठे सवाल

परिवहन विभाग पूरे प्रदेश वाहन चेकिंग का अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आम जनता के वाहनों में अगर कोई कागज़ात गायब पाया जाता है तो तुरंत चालान काटा जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री की गाड़ी प्रदूषण जांच में फेल होने के बावजूद क्या उन पर जुर्माना लगाया गया ? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सीएम का चालान कब कटेगा ?

अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि परिवहन विभाग मुख्यमंत्री की गाड़ी पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं। अगर मुख्यमंत्री की गाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया जाता है, तो इससे राज्य में कानून और नियमों के प्रति सरकार की गंभीरता पर सवाल उठेंगे। इस घटना ने राज्य में नियमों के पालन और उनके क्रियान्वयन के तरीके पर बहस छेड़ दी है। जनता के बीच यह सवाल बना हुआ है कि क्या नियम सिर्फ आम लोगों के लिए बनाए गए हैं?

 

यह भी पढ़ें :-

झारखंड चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! रांची और कराची के नाम पर मांगा वोट