पटना/नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें बिहार पर हैं। साल के आखिरी में बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इस बीच इंडिया टुडे और सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे ने बिहार को लेकर बड़ा दावा किया है। इस सर्वे के मुताबिक बिहार में अगर एनडीए एकजुट रहता है तो फिर विपक्ष के लिए उसे हरा पाना बहुत मुश्किल होगा।
लोकसभा सीटों के संदर्भ में किए गए इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव हों तो फिर एनडीए बिहार की 40 में से 33 से 35 लोकसभा सीटें जीत सकता है। वहीं, विपक्ष के खाते में सिर्फ 5 से 7 सीटें ही जा सकती हैं। बता दें कि बिहार में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन में बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास) और हम शामिल हैं। वहीं, विपक्षी महा गठबंधन में राजद, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं।
सी-वोटर के संस्थापक निदेशक यशवंत देशमुख के मुताबिक बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान अगर NDA गठबंधन एकजुट रहता है, तो फिर उसे हरा पाना विपक्षी महा गठबंधन के लिए काफी ज्यादा मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में मतदान का पैटर्न देश के बाकी राज्यों से काफी अलग होता है। यहां का मतदान पैटर्न पूरी तरह से अंकगणित पर आधारित होता है। दिल्ली की तरह यहां पर ‘स्प्लिड वोटिंग’ नहीं होती है।
बीजेपी- 74 सीट
जेडीयू- 43 सीट
वीआईपी- 4 सीट
हम- 4 सीट
राजद- 75 सीट
कांग्रेस- 19 सीट
सीपीआई (एमएल)- 12 सीट
AIMIM- 5 सीट
बिहार में समय से पहले चुनाव, नीतीश के बेटे निशांत की होगी एंट्री, विजय चौधरी ने बताया का पूरा प्लान!