Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • नीतीश को खुश कर गई भाजपा, दिल्ली की इस सीट से जदयू ने किया प्रत्याशी का ऐलान

नीतीश को खुश कर गई भाजपा, दिल्ली की इस सीट से जदयू ने किया प्रत्याशी का ऐलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी लिस्ट जारी हो गई है। भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा गया है

Nitish Kumar
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2025 17:02:34 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले नहीं बल्कि अपने सहयोगी जदयू और लोजपा( आर) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस कड़ी में जदयू को एक सीट भी दी गई है। नीतीश कुमार से दोस्ती निभाते हुए भाजपा ने जदयू को एक सीट दी है। जदयू ने बुरारी सीट से शैलेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में पूर्वांचलियों को देखकर भाजपा ने यह सीट जदयू को दी है।

सौरभ भारद्वाज के सामने शिखा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी लिस्ट जारी हो गई है। भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा गया है जबकि बाबरपुर से गोपाल राय के खिलाफ अनिल वशिष्ठ को टिकट दिया गया है। भाजपा ने अब तक 68 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

5 फरवरी को है वोटिंग

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

एक करोड़ 55 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

 

महाकुंभ 2025: हवाई कंपनियों की मौज, प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स की टिकट्स का बढ़ा किराया

मुस्लिम गोरी को छोड़ना पृथ्वी राज पर पड़ा भारी, फिर मुसलमानों ने मचाया ऐसा कत्लेआम डर से अल्लाह-अल्लाह करने लगे हिंदू