Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • भयंकर शीतलहर की चपेट में कांग्रेस! दिल्ली चुनाव में नेताओं को मारी ऐसी ठंडी भड़क गए राहुल, सबको सुनाई खरी-खरी

भयंकर शीतलहर की चपेट में कांग्रेस! दिल्ली चुनाव में नेताओं को मारी ऐसी ठंडी भड़क गए राहुल, सबको सुनाई खरी-खरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिस तरह से प्रचार अभियान चला रही है, उससे शीर्ष नेतृत्व खुश नहीं है। लोकल नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि प्रचार में तेजी लाया जाए।

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2025 12:03:48 IST

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। वहीं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व तो सीरियस है लेकिन लोकल नेताओं में चुनाव को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही। बताया जा रहा है कि स्थानीय नेताओं के कार्य से राहुल-प्रियंका खुश नहीं हैं। सोमवार को इसे लेकर राहुल-प्रियंका ने नेताओं के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इस मीटिंग की खूब चर्चा हो रही है।

फॉर्म में आये राहुल

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जिस तरह से प्रचार अभियान चला रही है, उससे शीर्ष नेतृत्व खुश नहीं है। लोकल नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि प्रचार में तेजी लाया जाए। राहुल गांधी 22 जनवरी से खुद अपनी रैली फिर से शुरू करने जा रहे हैं। राहुल ने अपनी पहली रैली सीलमपुर में की थी लेकिन उसके बाद उन्होंने ब्रेक लगा दिया था। अब इस हफ्ते वो तीन सभा करने वाले हैं।

खुद मैदान में उतरेंगे राहुल

कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी 22, 23, 24 और 27 जनवरी को जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो मुस्लिम बहुल सीटों और दलितों पर फोकस करेंगे। राहुल सीलमपुर में सभा कर चुके हैं अब वो मुस्तफाबाद और ओखला में रैली करेंगे। ये दोनों भी मुस्लिम बहुल सीट है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के चुनावी कार्यक्रम अब तक तय नहीं हुए हैं। पार्टी मीटिंग के दौरान ये बात उठाई गई कि अलग-अलग राज्यों और वर्गों से आने वाले नेता दिल्ली चुनाव में क्या कर रहे हैं? उन्होंने कितनों सीटों को साधने की कोशिश की है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस की नैरेटिव की भी चर्चा की गई।

दांव पर है इज्जत

चुनाव प्रचार की रणनीति से असंतुष्ट आलाकमान ने एग्रेसिव होकर प्रचार करने को कहा है। राहुल-प्रियंका पर ही निर्भर न रहकर खुद दिल्ली में आक्रामक प्रचार करने के लिए कहा गया। कांग्रेस का चुनाव प्रचार बहुत धीमी गति से चल रहा है, इस बात से खफा राहुल की नाराजगी मीटिंग के दौरान भी दिखाई दी। दिल्ली में सियासी जमीन खिसकने के बाद भी कांग्रेस को सुध नहीं आई है। कांग्रेस के अंदर अभी भी गुटबाजी देखी जा रही। पार्टी मीटिंग में कई नेताओं ने टिकट बंटवारे को लेकर भी खुलकर नाराजगी जाहिर की। पिछले दो विधानसभा चुनाव से दिल्ली में खाता खोलने में नाकाम कांग्रेस की इज्जत फिर से दांव पर लगी हुई है।

 

ट्रंप के शपथ ग्रहण में दिखा भारत का भौकाल, जयशंकर को सबसे आगे बैठा देखकर चीन-पाकिस्तान परेशान!

बाबरी मस्जिद की तरह रौंदा जाएगा औरंगजेब की कब्र, महाकुंभ से संतों के ऐलान से हड़कंप